लाइव न्यूज़ :

शहीद दिवस: आज ही के दिन फंदे पर हंसते-हंसते झूले थे भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव, जानिए फांसी से पहले क्या कर रहे थे भगत सिंह? 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 23, 2020 11:20 IST

शहीद दिवस: अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटना है। इन तीनों वीर सपूतों ने साल 1928 में लाहौर में एक ब्रिटिश जूनियर पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की गोली मार दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआज के ही दिन 23 मार्च, 1931 को अंग्रेजी हुकूमत ने क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी पर चढ़ाया था।23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भारत की आजादी के लिए अंतिम सांस तक लड़ने वाले भगत सिंह, उनके साथी राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। आज के ही दिन 23 मार्च, 1931 को अंग्रेजी हुकूमत ने क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी पर चढ़ाया था। वह हंसते-हंसते फंदे पर झूल गए थे और देश के इतिहास के सुनहरे पन्नों पर अपना नाम अंकित कर गए। आज उनके विचारों और क्रांतिकारी कदमों से लोग प्रेरित होते हैं। 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटना है। इन तीनों वीर सपूतों ने साल 1928 में लाहौर में एक ब्रिटिश जूनियर पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था और तीनों लोगों को फांसी की सजा सुनाई थी। 

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च 1931 को लाहौर सेंट्रल जेल के भीतर ही फांसी दे दी गई। सजा की तारीख 24 मार्च थी, लेकिन 1 दिन पहले ही फांसी दे गई थी। जिस समय भगत सिंह को फांसी पर चढ़ाया गया उस समय उनकी उम्र महज 23 साल की थी। 

बताया जाता है कि अंग्रेजी हुकूमत ने जिस समय भगत सिंह को जेल में कैद कर रखा था उस समय वह किताबों को बहुत ही रुचि से पढ़ते थे और अपने समय को बर्बाद नहीं होने देते थे। फांसी वाले दिन वह लेनिन की जीवन पढ़ रहे थे। भगत सिंह का जन्म पाकिस्तान के एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम किशन सिंह था। जिस समय वह पैदा हुए थे उस समय उनके पिता जेल में थे। 

 

टॅग्स :शहीद दिवसभगत सिंहराजगुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबुतों की पूजा और विचारों की हत्या?, ऐसे ही करेंगे भगत सिंह को नमन?

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतएरिक फ्रोम की द आर्ट ऑफ लविंग और भगत सिंह का प्रेम

भारत'गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सिर कुर्बान किया': कुरुक्षेत्र में शहीदी दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

भारतशहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना हमास से नहीं की?, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- अमित मालवीय गलत पोस्ट कर रहे...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?