लाइव न्यूज़ :

भीषण गर्मी और लू से तड़पे देश के कई इलाके, राजस्थान के चूरू में पारा 51 डिग्री सेल्सियस पार

By भाषा | Updated: June 2, 2019 06:07 IST

कई जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक रहा और मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले सप्ताह से पहले इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Open in App

देश के कई इलाकों में शनिवार को भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला और राजस्थान के चूरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। कई जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक रहा और मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले सप्ताह से पहले इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में पालम वेधशाला में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सफदरजंग वेधशाला ने यह 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यहां की मौसम को ‘‘लाल श्रेणी’’ में रखा गया है। स्काईमेट वेदर के महेश पालावत के अनुसार दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है।

थार के रेगिस्तान में बसे राजस्थान में गर्मी चढ़ते जेठ महीने के साथ अपने रौद्र रूप में आ गयी है। राज्य के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में हैं और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बीते चौबीस घंटे में चुरू में पारा 50.8 डिग्री और गंगानगर में 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को तापमान 44 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। अजमेर में 44.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 45.2 डिग्री, कोटा में 46.0 डिग्री, बीकानेर में 47.9 डिग्री और जैसलमेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में उत्तर प्रदेश के कुछ पूर्वी हिस्सों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इससे लोगों को प्रचंड तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि पश्चिमी भागों में गर्मी का कहर जारी रहने की सम्भावना है। प्रदेश के लगभग सभी मण्डल भीषण गर्मी से तप रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक हिस्से लू की चपेट में रहे। इस दौरान आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद, मुरादाबाद, झांसी और मेरठ मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। पंजाब और हरियाणा में शनिवार को चिलचिलाती गर्मी के बीच हरियाणा के नारनौल में पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार हिसार में तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक, 45.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राज्य के अंबाला और करनाल में पारा क्रमश: 41.6 एवं 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में भी गर्मी का खासा प्रकोप रहा और यहां तापमान क्रमश: 45.7 और 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया । पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब एवं हरियाणा में शनिवार तक लू का प्रकोप बना रह सकता है।

जम्मू कश्मीर में जम्मू में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा में भीषण गर्मी का प्रभाव देखा गया और तटीय क्षेत्र में हवा में नमी का उच्च स्तर देखा गया। हिमाचल प्रदेश में कम से कम चार जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। यहां ऊना सबसे अधिक गर्म रहा और यहां का तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टॅग्स :इंडियामौसममौसम रिपोर्टराजस्थानचुरू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप