लाइव न्यूज़ :

मानसून सत्र: विपक्षी दलों के 19 राज्यसभा सांसद निलंबित, टीएमसी ने कहा- मोदी-शाह ने लोकतंत्र को निलंबित किया

By रुस्तम राणा | Updated: July 26, 2022 15:43 IST

राज्यसभा में विभिन्न विपक्षी दलों के 19 सांसदों पर सदन में हंगामा करने और नारेबाजी के माध्यम से सत्र को बाधित करने के आरोप में निलंबित किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसत्र को बाधित करने के आरोप में विभिन्न विपक्षी दलों के 19 सांसद निलंबितबीते सोमवार को लोकसभा में पूरे मानसून सत्र के लिए 4 कांग्रेसी सांसद हुए थे सस्पेंड

नई दिल्ली: मानसून सत्र में राज्यसभा के कई विपक्षी सांसदों को शेष सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को संसद के उच्च सदन में विपक्षी सांसदों पर ये कार्रवाई कांग्रेस के चार सांसदों को पूरे मानसून सत्र से निलंबित करने के एक दिन बाद की गई है। विभिन्न विपक्षी दलों के 19 सांसदों पर सदन में हंगामा करने और नारेबाजी के माध्यम से सत्र को बाधित करने के आरोप में निलंबित किया गया है। 

आपको बता दें कि सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस के चार सांसदों को 12 अगस्त को समाप्त होने वाले पूरे मानसून सत्र के लिए स्पीकर ओम बिरला द्वारा व्यवहार करने की चेतावनी के बावजूद सदन के अंदर तख्तियां रखने के लिए निलंबित किए जाने के एक दिन बाद नवीनतम निलंबन आया है। निलंबित विपक्षी सांसदों के नहीं जाने और धरना जारी रखने के बाद सदन को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

वहीं सांसदों के निलंबन पर टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि मोदी और शाह ने लोकतंत्र को निलंबित कर दिया है। आपको बता दें कि जिन 19 सांसदों का निलंबन हुआ है उनमें 7 सांसद टीएमसी पार्टी के हैं। इसके अलावा 6 डीएमके, 3 टीआरएस, 2 सीपीआईएम, और 1 सांसद सीपीआई से हैं।

टॅग्स :राज्य सभासंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत