लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी उफान पर, कई द्वीपीय गांव हुए जलमग्न, सड़क संपर्क टूटा

By भाषा | Updated: August 16, 2020 05:42 IST

आंध्र प्रदेश के आपदा प्रबंधन आयुक्त के. कन्ना बाबू ने कहा, ‘‘हमने बाढ़ के मद्देनजर अधिकारियों को सभी एहतियाती उपाय के लिये सतर्क कर दिया है। ’’ उन्होंने कहा कि किसी भी अकस्मात स्थिति से निपटने के लिये एसडीआरएफ की दो टीमें राजमहेंद्रवरम में तैयार रखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी के उफान पर आने के बाद पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों में कई द्वीपीय गांव जलमग्न हो गये हैं। प्रदेश सरकार ने किसी आपात स्थिति से निपटने के लिये राज्य आपदा मोचन बल की टीमें तैनात की हैं।

अमरावतीः आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी के उफान पर आने के बाद पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों में कई द्वीपीय गांव जलमग्न हो गये हैं। साथ ही, सड़क संपर्क टूट गया है। प्रदेश सरकार ने किसी आपात स्थिति से निपटने के लिये राज्य आपदा मोचन बल की टीमें तैनात की हैं। अधिकारियों ने बाढ़ का 11.21 लाख क्यूसेक पानी राजमहेंद्रवरम के पास दोवालेस्वमरम स्थित सर आर्थर कॉटन बराज पहुंचने के बाद प्रथम चेतावनी जारी की है। 

कॉटन बराज में शनिवार दोपहर तक 2.93 टीएमसी फुट पानी भर जाने के कारण बाढ़ का समूचा पानी बंगाल की खाड़ी में प्रवाहित किया गया। गोदावरी नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश होने के चलते शुक्रवार से नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। रविवार सुबह तक दूसरी चेतावनी जारी किये जाने की उम्मीद है क्योंकि बाढ़ का पानी 13 लाख क्यूसेक को पार कर सकता है। 

आंध्र प्रदेश के आपदा प्रबंधन आयुक्त के. कन्ना बाबू ने कहा, ‘‘हमने बाढ़ के मद्देनजर अधिकारियों को सभी एहतियाती उपाय के लिये सतर्क कर दिया है। ’’ उन्होंने कहा कि किसी भी अकस्मात स्थिति से निपटने के लिये एसडीआरएफ की दो टीमें राजमहेंद्रवरम में तैयार रखी गई है। साथ ही एनडीआरएफ की टीमें भी तैयार रखी गई हैं। 

बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण प्रभावित गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इस बीच, एसडीआरएफ ने कहा है कि विशाखापत्तनम, पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों में छिटपुट स्थानों पर अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश होन की संभावना है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिस कारण ऐसा होगा।

टॅग्स :बाढ़आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों