लाइव न्यूज़ :

तीन दिवसीय सैन्य संगोष्ठी के लिए नेपाली सेना के कई पूर्व अध्यक्षों को न्योता दिया गया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर भारतीय सेना द्वारा बृहस्पतिवार से आयोजित की जा रही तीन दिवसीय सैन्य संगोष्ठी के लिए नेपाली सेना के कई पूर्व अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है।

भारतीय सेना अध्यक्ष की संगोष्ठी के आठवें संस्करण में भारतीय सेना के मौजूदा और कई पूर्व अध्यक्ष शामिल होंगे और उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान सैन्य बलों को मजबूत करने सहित विस्तृत मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

भारतीय सेना ने बयान में कहा, ‘‘तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नेपाली सेना के पूर्व प्रमुखों को आमंत्रित करना होगा जो भारतीय सेना के मानद प्रमुख भी हैं।’’

सात दशक पुरानी परंपरा के अनुसार भारतीय सेना के अध्यक्ष को नेपाल के राष्ट्रपति नेपाली सेना के ‘ मानद जनरल’ के पद से नवाजते हैं। इसी प्रकार भारत नेपाली सेना प्रमुख को भारतीय सेना का मानद ‘जनरल’ पद प्रदान करता है।

सेना ने कहा कि यह संगोष्ठी भारतीय सेना के पुराने अधिकारियों और मौजूदा नेतृत्व के बीच विचारों का आदान-प्रदान करने का मंच है।

बयान में कहा,‘‘संगोष्ठी में चर्चा भारतीय सेना में तेजी से बदलाव, आत्मनिर्भर भारत व मेक इन इंडिया के तहत रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने और आधुनिक युद्धों में मुकाबले के लिए भारतीय सैनिकों के कौशल के ईर्द-गिर्द रहेगी।’’

पूर्व सेनाध्यक्ष 16 सितंबर को श्रद्धांजलि समारोह के दौरान राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। 17 सितंबर को भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच संवाद होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना