लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः हॉस्टल में सात साल के आदिवासी छात्र की गला घोंटकर हत्या, दो सस्पेंड, मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश

By भाषा | Updated: January 17, 2020 19:46 IST

मध्यप्रदेश सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच तथा पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Open in App

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पटेल नगर इलाके में सरकारी आदिवासी बालक आश्रम शाला के शौचालय में बुधवार रात को पहली कक्षा का सात वर्षीय छात्र सूरज खरते मृत पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की मौत का कारण गला घोंट देना बताया गया है जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

इसी बीच, राज्य सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच तथा पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जिला दंडाधिकारी तरुण पिथोड़े ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये हैं। इसके साथ ही गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने को लेकर छात्रावास अधीक्षिका रेचल राम और पर्यवेक्षण अधिकारी शकील कुरैशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शुक्रवार को मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने छात्रावास के निरीक्षण के बाद पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘छात्रावास में आवश्यक सुधार के निर्देश दिये गये हैं। बच्चे की मौत के जांच के आदेश दिये गये हैं । जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।’’

मरकाम ने मृतक बालक के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात भी कही। पिपलानी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात को छात्रावास में सूरज को उसके बड़े भाई नौ वर्षीय दीपक ने बाथरुम में पड़े देखा। सूचना मिलने पर छात्रावास अधीक्षक उसे पहले पास के निजी अस्पताल ले गई। बाद में सूरज को सरकारी जेपी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि गुरुवार को शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सूरज की मौत गला घोंटने से होना बताई गई। उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सूरज के पिता राजेश खरपे रेहटी जिला सीहोर में रहकर मजदूरी करते हैं। सूरज ने जुलाई 2019 में यहां आदिवासी छात्रावास में प्रवेश लिया था तथा उसका बड़ा भाई दीपक खरपे (09) भी इसी शाला में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। 

टॅग्स :हत्याकांडमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों