लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में ऑटो-ट्रक की टक्कर में छह महिलाओं समेत सात की मौत

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:26 IST

Open in App

नालगोंडा (तेलंगाना), 21 जनवरी जिले में हैदराबाद-नागार्जुन सागर राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को ऑटो रिक्शा और कंटेनर ट्रक के बीच हुई टक्कर में छह महिला मजदूर सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना अंगदीपेटा में हुई। घटना के वक्त बड़े ऑटोरिक्शा पर सवार होकर करीब 20 लोग काम से घर लौट रहे थे। घटना में ऑटो चालक की भी मौत हुई है।

देवाराकोंडा के पुलिस अधीक्षक आनंद रेड्डी ने बताया कि सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि अभी घटना के कारण का पता नहीं चला है।

मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने घायलों का उचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?