लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट से उद्धव ठाकरे सरकार को झटका, फ्लोर टेस्ट पर रोक नहीं, गुरुवार सुबह 11 बजे होगा बहुमत परीक्षण

By विनीत कुमार | Updated: June 29, 2022 21:42 IST

उद्धव ठाकरे सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने गुरुवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक, पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को भी अविश्वास प्रस्ताव में वोट करने की अनुमति दे दी।

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को सियासी संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मामले पर लंबी चली सुनवाई के बाद गुरुवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। ऐसे में अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के सामने गुरुवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने की चुनौती होगी। 

सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक, पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को भी अविश्वास प्रस्ताव में वोट करने की अनुमति दे दी।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा उद्धव ठाकरे सरकार से बहुमत साबित करने के निर्देश के बाद शिवसेना की ओर से कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस पर बुधवार शाम सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद रात करीब 9 बजे सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वह फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने नहीं जा रही है।

इस पूरे मामले में शिवसेना की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी ने पक्ष रखा। वहीं शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से नीरज किशन कौल ने कोर्ट में दलीलें रखी। सुनवाई के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उन्हें बुधवार को फ्लोर टेस्ट की जानकारी मिली है। ऐसे में जब तक विधायकों का सत्यापन नहीं हो जाता, फ्लोर टेस्ट नहीं किया जा सकता है।

इससे पहले बुधवार शाम के वक्त मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट की एक बैठक की। सूत्रों के अनुसार ठाकरे ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों से कहा कि उन्हें उनके अपनों ने ही धोखा दिया है। पीटीआई के अनुसार एक अधिकारी ने ठाकरे को उद्धत करते हुए कहा, ‘ मैंने अगर अनजाने में किसी को चोट पहुंचाई हो तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।’ अधिकारी ने बताया कि बैठक में ठाकरे के संबोधन के बाद मंत्रियों ने तालियां बजाईं।

वहीं, बैठक के बाद कांग्रेस के मंत्री सुनील केदार ने पत्रकारों से कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले ढ़ाई वर्षों में सहयोग देने के लिए अपने मंत्रिमंड़लीय सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ठाकरे ने हमेशा सब को इज्जत दी है। मंत्री ने कहा,‘ उन्होंने सहयोग के लिए मंत्रिमंड़ल का आभार व्यक्त किया और कहा कि सहयोग जारी रहेगा।’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रसुप्रीम कोर्टउद्धव ठाकरेशिव सेनाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर