लाइव न्यूज़ :

8 सितंबर: आशा भोसले का जन्मदिन, गा चुकी हैं 16 हजार से ज्यादा गाने, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: September 8, 2020 09:18 IST

आज का इतिहास: सुरीली आवाज की मलिका आशा भोसले का आज जन्मदिन है। उन्होंने हिंदी से लेकर मराठी और कई अन्य भाषाओं में गाने गाए हैं। आज ही के दिन 1926 में महान संगीतकार और गायक भूपेन हजारिका का भी जन्म हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 1926 में आज के दिन हुआ था महान संगीतकार और गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म1966 में यूनेस्को ने साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की, लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

साल के नौवें महीने का यह आठवां दिन इतिहास में बहुत सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है।

8 सितम्बर 1933 को जन्मी आशा ने 16 हजार से ज्यादा फिल्मी और गैर फिल्मी गीत गाये हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी बहुत से गीत गाए हैं। देश दुनिया के इतिहास में आठ सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1320 : गाजी मलिक को सुलतान का रूतबा हासिल हुआ।

1504 : इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो की प्रसिद्ध कलाकृति डेविड का लोकार्पण।

1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।

1926 : महान संगीतकार और गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म।

1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1952 : जेनेवा में कॉपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने हिस्सा लिया।

1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फीरोज गांधी का निधन।

1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।

1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की।

1988 : जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।

2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।

2006 : महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके।

2008 : अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की।

2019 : प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन।

टॅग्स :हिस्ट्रीआशा भोसलेभूपेन हाजरिकाइटलीइंदिरा गाँधीनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर