लाइव न्यूज़ :

CISF के शिविर में संतरी ने चलाई गोली, दो जवानों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: January 14, 2020 19:47 IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उधमपुर जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर स्थित सुई गांव में हुई। प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आरोपी जवान ने किसी बात पर विवाद होने के बाद आपा खो दिया और शिविर के भीतर कथित रूप से अपने सहकर्मियों पर गोली चला दी।

Open in App
ठळक मुद्देतीन घायल जवानों को उधमपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां उनमें से दो कांस्टेबलों- बी एन मूर्ति और मोहम्मद तस्लीम को मृत घोषित कर दिया गया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के यहां स्थित एक शिविर में मंगलवार को एक संतरी ने कथित तौर पर गोली चला दी जिसमें दो जवानों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उधमपुर जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर स्थित सुई गांव में हुई। प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आरोपी जवान ने किसी बात पर विवाद होने के बाद आपा खो दिया और शिविर के भीतर कथित रूप से अपने सहकर्मियों पर गोली चला दी। तीन घायल जवानों को उधमपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से दो कांस्टेबलों- बी एन मूर्ति और मोहम्मद तस्लीम को मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि एक अन्य जवान कांस्टेबल संजय थाली को प्रारंभिक उपचार के बाद जम्मू के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) अस्पताल में विशेष चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया है। अभी यह साफ नहीं है कि गोली चलाने वाला जवान मृतकों या घायल में शामिल है अथवा नहीं।

वरिष्ठ पुलिस और सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं और मामले की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :सीआईएसएफजम्मू कश्मीरमोदी सरकारअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर