लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी में लगातार चौथे दिन उछाल, सबकी निगाह बजट पर

By भाषा | Updated: July 4, 2019 18:29 IST

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट को लेकर आशान्वित रहे। उन्हें उम्मीद है कि सरकार उपभोग बढ़ाने और वृद्धि को नयी गति देने वाले के कदम उठा सकती है। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 68.81 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 39,908.06 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30 अंक यानी 0.25 प्रतिशत बढ़कर 11,946.75 अंक पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई और हांगकांग में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं तोक्यो एवं सियोल में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

आर्थिक समीक्षा में देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में सात प्रतिशत रहने के अनुमान के बाद बृहस्पतिवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला।

विश्लेषकों के मुताबिक निवेशक नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट को लेकर आशान्वित रहे। उन्हें उम्मीद है कि सरकार उपभोग बढ़ाने और वृद्धि को नयी गति देने वाले के कदम उठा सकती है। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 68.81 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 39,908.06 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 39,979.10 अंक और नीचे में 39,858.33 अंक के दायरे में रहा। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30 अंक यानी 0.25 प्रतिशत बढ़कर 11,946.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 11,969.25 अंक तक गया जबकि नीचे में 11,923.65 अंक तक गया।

भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंड्सइंड बैंक, कोटक बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स और पावरग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गयी। वहीं येस बैंक, एचसीएल टेक, वेदांता, सन फार्मा, टाटा स्टील एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में 3.56 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी।

आनन्द राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के बुनियादी शोध विभाग (निवेश सेवाओं) के प्रमुख नरेंद्र सोलंकी के मुताबिक आर्थिक सर्वेक्षण में चालू वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी वृद्धि के सात प्रतिशत पर रहने के अनुमान के बाद बाजार में धारणा सकारात्मक रही। उन्होंने कहा, ''ऋण उठाव एवं मांग बढ़ने से वित्त वर्ष 2019-20 में निवेश गति पकड़ता दिख रहा है।

हालांकि इस सप्ताह मानसून की बारिश को लेकर चिंताओं की वजह से यह बढ़त सीमित रही।'' बजट से पूर्व बृहस्पतिवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि 2024-25 तक पांच हजार अरब की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जरूरी है कि देश अपनी आर्थिक वृद्धि की रफ्तार को बढ़ाए।

क्षेत्रवार बात करें तो दूरसंचार, रीयल इस्टेट, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र के शेयरों में 1.53 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गयी। वहीं टिकाऊ उपभोग, धातु एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के शेयरों में 1.58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। इसी बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 68.89 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई और हांगकांग में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं तोक्यो एवं सियोल में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप में शेयर बाजार प्रारंभिक सत्र में सकारात्मक रुख के साथ खुले। वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क, ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा 0.08 प्रतिशत गिरकर 63.77 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। भा

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह