लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय की बिगड़ी तबीयत, बेचैनी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2023 11:15 IST

मुकुल रॉय ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कृष्णानगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव जीता था और उसी साल जून में वह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देरविवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद मुकुल रॉय को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पूर्व रेल मंत्री रॉय तंत्रिका संबंधी रोग से पीड़ित हैं।

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय को बेचैनी की शिकायत के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व रेल मंत्री रॉय तंत्रिका संबंधी रोग से पीड़ित हैं। उन्हें रविवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि रॉय की हालत अब ‘‘स्थिर’’ है और अभी वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। रॉय ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कृष्णानगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव जीता था और उसी साल जून में वह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

 मुकुल रॉय ने अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए पिछले साल जून में पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने 2021 की जुलाई में रॉय को पीएसी अध्यक्ष बनाया था, वहीं विपक्षी भाजपा चाहती थी कि पार्टी विधायक अशोक लाहिड़ी इस समिति के प्रमुख बनें।

टॅग्स :Mukul RoyTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष