लाइव न्यूज़ :

राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भाजपा सांसद सुशील मोदी को बताया हेहर, कहा- धड़ल्ले से बोलते हैं झूठ

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2022 18:38 IST

तिवारी ने कहा कि मोदी का कहना है कि तेजस्वी ने कोर्ट से माफी मांगी। उसके बाद उनको जमानत मिली। जबकि अदालत का फैसला उपलब्ध है। उसमें कहीं माफी का जिक्र ही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देतिवारी ने कहा कि अगर वह साबित नहीं कर सके तो सार्वजनिक रूप से तेजस्वी से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि कभी-कभी मोदी पर तरस भी आता है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी कायर और डरपोक है।

पटना: राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी को ‘हेहर’ बच्चे की तरह बताया है। उन्होंने सुशील कुमार मोदी को चुनौती देते हुए कहा है कि हिम्मत है तो मोदी प्रमाणित करें कि तेजस्वी ने कोर्ट में माफी मांगी है? तिवारी ने कहा कि अगर वह साबित नहीं कर सके तो सार्वजनिक रूप से तेजस्वी से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी कायर और डरपोक है। वह धड़ल्ले से झूठ बोलते हैं।

तिवारी ने कहा कि मोदी का कहना है कि तेजस्वी ने कोर्ट से माफी मांगी। उसके बाद उनको जमानत मिली। जबकि अदालत का फैसला उपलब्ध है। उसमें कहीं माफी का जिक्र ही नहीं है। लेकिन सुशील मोदी तो हेहर हैं, मार खायेंगे, लेकिन कहेंगे कि अबकी बार मार कर देखो। उन्होंने कहा कि कभी-कभी मोदी पर तरस भी आता है। आंदोलन का साथी है। मेरे साथ जेल में भी रहा है। इतना सीनियर है। लेकिन छपवास के रोग ने उसको उपहास का पात्र बना दिया है। 

बता दें कि मंगलवार को सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर ट्वीट करते हुए कहा था कि "तेजस्वी यादव बैकफूट पर चल गए है। उनको सीबीआई कोर्ट की कड़ी फटकार मिली है। यदि तेजस्वी में सही मायने में हिम्मत है तो अड़े रहते? आखिरकार सीबीआई को धमकी देने वाले बयान पर।माफ़ी मांगनी पड़ी। घोटाले से जुड़े मामले में चार्जशीटेड और बेल वाले आदमी को नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री बना रखा है।"

 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीआरजेडीतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी