लाइव न्यूज़ :

राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- तृणमूल की स्थिति बसपा जैसी गई है

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2020 11:06 IST

कांग्रेस में उत्तराधिकार और परिवारवाद को लेकर शिवानंद तिवारी ने 2 दिन पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर बडा बयान दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने अब सोनिया गांधी के बाद ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल की हालत की तुलना बहुजन समाज पार्टी से की है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है

पटना: राजनीति में अक्सर विभिन्न मुद्दों पर पार्टी लाइन से अलग जाकर बेबाक राय रखने के लिए चर्चित रहे राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने अब सोनिया गांधी के बाद ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल की हालत की तुलना बहुजन समाज पार्टी से की है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा में जाकर सभी को चौंका दिया, लेकिन उनके पिता और भाई टीएमसी में है।

शिवानंद तिवारी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जो समस्या बहुजन समाज पार्टी यानी बीएसपी के साथ थी, कमोबेश अब वही स्थिती तृणमूल कांग्रेस के साथ नजर आ रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि चुनाव आयोग सीबीआई और यूपीए का दुरुपयोग किया जा रहा है। कई राजनीतिक दलों में केवल विधायक बनने के लिए लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। जिसकी वजह से लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। 

यहां उल्लेखनीय है कि कांग्रेस में उत्तराधिकार और परिवारवाद को लेकर शिवानंद तिवारी ने 2 दिन पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर बडा बयान दिया था। लेकिन उनका यह बयान कांग्रेस के नेताओं को रास नहीं आया था और अब तृणमूल कांग्रेस को लेकर शिवानंद तिवारी ने बेबाक तरीके से अपनी राय रखी है। तिवारी ने इस बात के संकेत दिए हैं कि जरूर तृणमूल कांग्रेस के संगठन में कोई परेशानी है।

टॅग्स :बिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू