लाइव न्यूज़ :

सचिन वाझे की नियुक्ति के लिए हटाए गए थे सीनियर अधिकारी! तैनाती के दिन से ही मचा था घमासान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 22, 2021 08:58 IST

सचिन वाझे को जिस तरह क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट का प्रभारी बनाया गया था, उसे लेकर पहले से ही विवाद जारी था. कई अधिकारियों ने इस बाबत सवाल भी खड़े किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीआईयू के इतिहास में पहली बार एपीआई दर्जे के अधिकारी की तैनाती की गई थीआमतौर पर निलंबित अधिकारी की बहाली पर उसे सबसे पहले कंट्रोल रूम, एसबी जैसे साइड ब्रांच में तैनात किया जाता हैसूत्रों के अनुसार वाझे की नियुक्ति पर कुछ अधिकारियों ने अपना विरोध भी जताया था, लेकिन उन्हे चुप करा दिया गया

जगदीश जोशी

एंटीलिया केस में गिरफ्तार एपीआई सचिन वाझे को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) का प्रभारी बनाए जाने के बाद से ही मुंबई क्राइम ब्रांच में घमासान मचा हुआ था। सचिन वाझे को सीआईयू का प्रभारी बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से दो अधिकारियों को वहां से हटाया गया था।

सीआईयू के इतिहास में पहली बार एपीआई दर्जे के अधिकारी की तैनाती दिए जाने से ही क्राइम ब्रांच के अधिकांश अधिकारी खफा थे। उनके द्वारा अपनी भावनाओं से अवगत कराने के बाद भी वाझे को बरकरार रखा गया था।

ख्वाजा यूनुस प्रकरण में निलंबित वाझे को पुलिस सेवा में बहाली देने के बाद 9 जून 2020 को क्राइम ब्रांच की सीआईयू में तैनाती देकर प्रभारी बनाया गया। 'लोकमत समाचार' को उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाझे की तैनाती के पहले सीनियर पीआई दर्जे के दो अधिकारी सीआईयू में तैनात थे। 

वाझे को 'फ्री हैंड' देने के लिए पहले दोनों पीआई का तबादला किया गया। निलंबित अधिकारी-कर्मी को बहाली दिए जाने पर सबसे पहले कंट्रोल रुम, एसबी जैसे साइड ब्रांच में तैनात किया जाता है।

सीआईयू, क्राइम ब्रांच की सबसे अहम इकाई होती है। सीक्रेट ऑपरेशन अथवा बेहद महत्वपूर्ण दायित्व ही उसे सौंपा जाता है। उसकी मदद से ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने कई उपलब्धियां हासिल की थी।

ऐसे में वाझे जैसे विवादित और निलंबित अधिकारी को वहां तैनाती दिए जाने पर पहले ही दिन से क्राइम ब्रांच में असंतोष फैल गया था। कुछ अधिकारियों ने हिम्मत जुटाकर आला अधिकारियों के पास अपना विरोध भी जताया था लेकिन उन्हें अपना मुंह बंद रखकर काम करने की हिदायत मिलने से वे शांत हो गए।

टॅग्स :सचिन वाझेमुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण