लाइव न्यूज़ :

अहमद पटेल का जाना कांग्रेस के लिए बड़ा बज्रपात, किसे विरासत सौंपेंगी सोनिया गांधी

By शीलेष शर्मा | Updated: November 25, 2020 21:23 IST

संकट मोचक के तौर पर कांग्रेस ने कामराज के बाद तीन नामों को याद किया, जिनमें प्रणब मुख़र्जी, जीतेन्द्र प्रसाद और अहमद पटेल शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअपनी राय सोनिया गाँधी को देकर पार्टी को उससे निजात दिलाई।पार्टी के सामने पटेल के जाने से एक गहरा संकट खड़ा हो गया है।सोनिया गाँधी तक अहमद पटेल ने इन सभी मोर्चों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। 

नई दिल्लीः कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का जाना कांग्रेस के लिए उस समय जब कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही यही, एक बड़ा झटका है। 

संकट मोचक के तौर पर कांग्रेस ने कामराज के बाद तीन नामों को याद किया, जिनमें प्रणब मुख़र्जी, जीतेन्द्र प्रसाद और अहमद पटेल शामिल हैं। प्रणब मुख़र्जी राष्ट्रपति बनने  के बाद पार्टी से दूर चले गए, जीतेन्द्र प्रसाद पहले ही चल बसे  नतीजा पार्टी के सामने अब केवल अहमद पटेल थे। 

जब जब पार्टी के सामने कोई राजनीतिक संकट आया उन्होंने बड़ी चतुराई से उसमें कामयाबी हासिल की।  चुनाव की रणनीति बनाने से लेकर , गठबंधन की राजनीत को संभालने और संघटन के अंदर असंतोष पर नियंत्रण करने जैसे अहम् मुद्दों पर उन्होंने अपनी राय सोनिया गाँधी को देकर पार्टी को उससे निजात दिलाई।

आज पार्टी के सामने पटेल के जाने से एक गहरा संकट खड़ा हो गया है क्योंकि उसके पास ऐसा कोई दिमाग नहीं जो राजनीतिक सूझबूझ से साथ साथ पार्टी की आर्थिक हालातों  को सुधारने  की क्षमता रखता हो।  पी वी नरसिम्हा राव से लेकर सोनिया गाँधी तक अहमद पटेल ने इन सभी मोर्चों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। 

आज जब कांग्रेस आंतरिक गतिरोध के साथ साथ भाजपा से दो दो हाथ कर रही है , उस समय जब एक के बाद एक पार्टी को चुनावी पराजय का सामना करना पड़  रहा है उस समय अहमद पटेल का जाना एक बज्रपात से काम नहीं।  पार्टी के सामने अब कुछ ही चेहरे हैं जिनका उपयोग पार्टी ऐसे संकटों से उभरने में कर सकती है।  यह सही है कि  ये चेहरे अहमद पटेल की भरपाई तो नहीं कर सकेंगे लेकिन संबल  अवश्य दे से सकेंगे।  इन नामों में एके एंटोनी , पी चिदंबरम, अशोक गहलोत और ग़ुलाम नबी आज़ाद के नाम शामिल हैं। 

यह दुर्भाग्य है कि  अंटोनी बीमारी से ग्रस्त हैं और अपनी आयु के कारण उतनी सक्रियता नहीं दिखा पाएंगे जितनी पार्टी को ज़रूरत है।  पी चिदंबरम स्वभाव से उन मानदंडों पर खरे नहीं उतर सकते , उनका अक्कड़ स्वभाव और भाषा की लाचारी सबसे बड़ा संकट का कारण है।

अशोक गहलोत का नाम विकल्प के रूप में देखा जा सकता है क्योंकि वे गाँधी परिवार के निकट भी हैं और सभी दलों में उनके संपर्क हैं , लंबा राजनैतिक जीवन और सादगी उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।  अंतिम ग़ुलाम नवी आज़ाद का नाम बचता है  जो इस समय ग्रोपु 23 के सदस्य हैं और पार्टी नेतृत्व से नाराज़ चल रहे हैं।  यह सही है कि  अब ग्रुप  23 के पास वह ताकत नहीं रही जो पटेल के रहते थी , तब बीच का रास्ता निकालने के लिए पटेल मौजूद थे नतीजा ग्रुप 23 भी अब बिखर जाएगा। पार्टी नेतृत्व राहुल और सोनिया को फैसला करना है कि  पटेल की विरासत वे किसे सौंपते हैं।  

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे