लाइव न्यूज़ :

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दिया विवादित बयान, कहा- यूपीएससी के माध्यम से नियुक्त कई अधिकारी डकैत हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2023 09:47 IST

केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु के विवादित बयान वााला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नेता को कथित विवादित बयान देते हुए सुना जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसंघ लोक सेवा आयोग को लेकर भाजपा नेता ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यूपीएससी के माध्यम से नियुक्त कई अधिकारी डकैत हैं।यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री विवादों में घिर चुके है।

भुवानेश्वर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के जरिए नियुक्त कई अधिकारी ‘‘डकैत’’ हैं। जल शक्ति राज्य मंत्री टुडु ने शनिवार को यहां जिले के बलियापाल में एक सरकारी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एक सभा को संबोधित करते हुए यह विवादित टिप्पणी की है। 

केंद्रीय मंत्री ने हमारी शिक्षा प्रणाली पर भी सवाल उठाया है और बताया है कि हम में आध्यात्मिक शिक्षा और विचारों का अभाव है। यह पहली बार नहीं है जब केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु को लेकर कोई विवाद हुआ हो, इससे पहले 2021 में भी मंत्री ने यह आरोप लगाया था कि एक अधिकारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। 

क्या कहा है भाजपा नेता ने 

केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु को विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइट पर साझा किए गए एक वीडियो में विवादित बयान देते हुए सुना जा सकता है। लोकमत हिंदी द्वारा इस वीडियो की प्रामाणिकता की जांच नहीं की जा सकी है। टुडु ने कहा, ‘‘मुझे लगता था कि जिन्हें यूपीएससी के माध्यम से नियुक्त किया जाता है … वे सबसे अधिक जानकार व्यक्ति होते हैं और हमेशा उच्च पदों पर आसीन होते हैं, लेकिन अब मुझे लगता है कि जो लोग वहां से उत्तीर्ण हुए हैं उनमें से ज्यादातर डकैत हैं। 

यही नहीं मंत्री ने आगे कहा है कि ‘‘मैं 100 फीसदी (अधिकारियों के बारे में ऐसा) नहीं कहता, लेकिन उनमें से कई डकैत हैं।’’ टुडु ने यह भी आरोप लगाया कि एक "चिकन चोर" को सजा दिया जा सकता है लेकिन जो अधिकारी खनिज माफिया चलाते है उन्हें छुआ नहीं जा सकता है क्योंकि सिस्टम उसकी रक्षा करता है।

शिक्षा प्रणाली पर भी मंत्री ने उठाया है सवाल

मंत्री विश्वेश्वर टुडु ने आगे कहा है कि दिल्ली में उनके घर के पीछे यूपीएससी का कार्यालय है जिसे लेकर पहले वे काफी सम्मान देते थे लेकिन अब उनकी सोच बदल गई है। ऐसे में जब मंत्री से पूछ गया कि इतनी शिक्षित लोगों के होने के बावजूद भी हमारा समाज भ्रष्टाचार और अन्याय में क्यों डूबा हुआ है? इस पर मंत्री जी ने जवाब दिया है और कहा है कि "यह हमारी शिक्षा प्रणाली में नैतिकता की कमी के कारण है। हमारे बीच आध्यात्मिक शिक्षा और विचारों का अभाव।”

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :ओड़िसासंघ लोक सेवा आयोगBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए