लाइव न्यूज़ :

अयोध्या बाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के वकील जफरयाब जिलानी का निधन, 2021 में हुआ था ब्रेन हेमरेज

By अनिल शर्मा | Updated: May 17, 2023 13:05 IST

जफरयाब जिलानी बाबरी मस्जिद मामले में अधिवक्ता भी थे। वह उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता भी रह चुके थे। नजम ने बताया कि उनके पिता की मिट्टी को आज शाम लखनऊ के ऐशबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजफरयाब के बेटे ने बताया कि लखनऊ के निषाद अस्पताल में पूर्वान्ह करीब 11 बज कर 50 मिनट पर आखिरी सांस ली। जफरयाब को साल 2021 में ब्रेन हैमरेज भी हुआ था।  जफरयाब पिछले काफी समय से बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।

लखनऊः ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव एवं अयोध्या बाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के वकील जफरयाब जिलानी का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। जीलानी के बेटे नजम जफरयाब ने बताया कि उनके पिता ने लखनऊ के निषाद अस्पताल में पूर्वान्ह करीब 11 बज कर 50 मिनट पर आखिरी सांस ली।

 जफरयाब पिछले काफी समय से बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। जिलानी बाबरी मस्जिद मामले में अधिवक्ता भी थे। वह उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता भी रह चुके थे। नजम ने बताया कि उनके पिता की मिट्टी को आज शाम लखनऊ के ऐशबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

गौरतलब है कि जफरयाब को साल 2021 में ब्रेन हेमरेज भी हुआ था। जफरयाब फिसलकर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया था कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?