लाइव न्यूज़ :

आत्मनिर्भर भारतः वायुसेना प्रमुख चौधरी ने कहा-राष्ट्र निर्माण की दिशा में शुरू किए गए परिवर्तन में कर्मियों की सक्रिय भागीदारी बेहद अहम

By फहीम ख़ान | Updated: April 28, 2023 17:50 IST

मुख्यालय मेंटेनेंस कमांड और इसकी इकाइयों द्वारा विभिन्न बेड़े और प्रणालियों के निर्वाह के लिए निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना भी की. 

Open in App
ठळक मुद्देकमांडरों का सम्मेलन 27 और 28 अप्रैल को वायु सेना नगर, नागपुर में आयोजित किया गया था.एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने शुक्रवार को इस सम्मेलन की अध्यक्षता की.

नागपुरः वायुसेना प्रमुख विवेक राम चौधरी ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने में मेंटेनेंस कमांड इकाइयों का सकारात्मक योगदान महत्वपूर्ण है. वायुसेना प्रमुख ने शुक्रवार को अनुरक्षण कमान, नागपुर का दौरा किया और देश के विभिन्न हिस्सों से आए कमांडरों के सम्मेलन को भी संबोधित किया. इस समय वह बोल रहे थे. 

 

वायुसेना प्रमुख ने आगे कहा कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में शुरू किए गए परिवर्तनों में सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी बेहद अहम है. उन्होंने अपने संबोधन में मुख्यालय मेंटेनेंस कमांड और इसकी इकाइयों द्वारा विभिन्न बेड़े और प्रणालियों के निर्वाह के लिए निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना भी की. 

उन्होंने उन इकाइयों को इस समय ट्राफियां भी प्रदान कीं जिन्हें उनकी गतिविधियों के संबंधित क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया था. उल्लेखनीय है कि अनुरक्षण कमान कमांडरों का सम्मेलन 27 और 28 अप्रैल को वायु सेना नगर, नागपुर में आयोजित किया गया था.

वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने शुक्रवार को इस सम्मेलन की अध्यक्षता की. नागपुर मेंटेनेंस कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल विभास पांडे ने वायुसेना प्रमुख का इस समय स्वागत किया.

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्समहाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप