लाइव न्यूज़ :

काली मिर्च और अन्य किराना सामान में मिलावट के संदेह में 46.52 लाख का माल जब्त

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:32 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), तीन दिसंबर जिला प्रशासन ने काली मिर्च और अन्य किराना सामान में मिलावट के संदेह में बृहस्पतिवार को एक कारोबारी प्रतिष्ठान पर छापा मारा और कुल 46.52 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) अभय बेड़ेकर ने बताया कि जिले के पानदा गांव में दीपक पाहूजा के चलाए जा रहे एक कारोबारी प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया जो किराना सामान पैक करके थोक में बेचता है। इस दौरान 6,848 किलोग्राम काली मिर्च, 16,750 किलोग्राम खोपरा बूरा, 600 किलोग्राम शक्कर पावडर और 20 किलोग्राम मैदा जब्त किया गया।

बेड़ेकर ने बताया कि पाहूजा के प्रतिष्ठान से 450 किलोग्राम यैलो डेक्सट्रिन पावडर (पानी में घुल सकने वाला पदार्थ जिसे आमतौर पर चिपकाने वाले गोंद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है), 800 लीटर व्हाइट ऑयल और 500 किलोग्राम मक्के का स्टार्च भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया, "हमें संदेह है कि इन पदार्थों का इस्तेमाल काली मिर्च और अन्य किराना सामान में मिलावट के लिए किया जा रहा था।"

एडीएम ने बताया कि पाहूजा के प्रतिष्ठान से जब्त माल का कुल मूल्य 46.52 लाख रुपये है। इसके नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

बेड़ेकर ने यह भी बताया कि राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पाहूजा के प्रतिष्ठान को थोक कारोबार के लिए खाद्य संरक्षा और मानक अधिनियम के तहत जो लाइसेंस जारी किया था, उसकी वैधता की मियाद 19 जुलाई 2018 को ही खत्म हो गई थी। उन्होंने बताया, "साफ है कि यह प्रतिष्ठान पिछले दो साल से अवैध तौर पर चलाया जा रहा था जो कानूनन जुर्म है।"

गौरतलब है कि राज्य सरकार "मिलावट से मुक्ति" अभियान चला रही है। इसके तहत इंदौर के एक डेयरी संस्थान के मालिक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा जा चुका है।

अधिकारियों के मुताबिक इस संस्थान में दूध फाड़कर पनीर और अन्य उत्पाद तैयार करने के लिए 99 प्रतिशत से ज्यादा सांद्रता वाले एसिटिक एसिड का इस्तेमाल किया जा रहा था जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस