लाइव न्यूज़ :

जिंदगी की जंग में हारः 52 घंटों के बाद बोरवेल से निकाली गई ढाई साल की सृष्टि और 25 घंटे तक पिलर के बीच फंसे 12 वर्षीय रंजन कुमार की मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 8, 2023 19:33 IST

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में करीब 52 घंटों के बाद बृहस्पतिवार को बोरवेल से निकाली गयी ढाई साल की लड़की को अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देनासरीगंज स्थित नदी पर बने पुल के पैर में फंसा 12 साल का बच्चा मृत लाया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को बोरवेल से मृत अवस्था में बाहर निकाला गया था। बालिका के शव को जिला अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है।

नई दिल्लीः जिंदगी की जंग में दो मासूम हार गए। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में करीब 52 घंटों के बाद बृहस्पतिवार को बोरवेल से निकाली गयी ढाई साल की लड़की को अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। ट्रामा सेंटर सदर अस्पताल के डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि रोहतास के नासरीगंज स्थित नदी पर बने पुल के पैर में फंसा 12 साल का बच्चा मृत लाया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को बोरवेल से मृत अवस्था में बाहर निकाला गया था। अधिकारी ने कहा कि बालिका के शव को जिला अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। सृष्टि नाम की बच्ची मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बोरवेल में गिरी थी और तभी से उसे बचाने की कोशिश की जा रही थी।

बिहार के रोहतास जिले में करीब 25 घंटे बाद सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच फंसे बच्चे को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। बताया जा रहा है कि कल से ही 12 साल का बच्चा पुल के पिलर में फंसा हुआ था। 25 घंटे तक पिलर के बीच फंसे रहने से उसकी हालत खराब हो गई थी।

रेस्क्यू के बाद बच्चे को एम्बुलेंस से सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया था। बता दें कि नासरीगंज-दाऊदनगर सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच एक 12 वर्षीय किशोर फंस गया है। यह बच्चा दो दिनों से लापता था। पिलर और दीवार के बीच फंसे होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशबिहारनीतीश कुमारशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम