लाइव न्यूज़ :

गुजरात में केजरीवाल के काफिले को देख लोग चिल्लाने लगे चोर-चोर, फिर दिल्ली के सीएम ने दिया ये जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: October 29, 2022 20:15 IST

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने काले झंडे दिखाने वालों को जवाब देते हुए कहा, आप चाहे किसी के नारे लगाएं, मेरा आपसे वादा है - गुजरात में सरकार बनने के बाद आपके भी बच्चों के लिए मैं स्कूल बनवाऊंगा, आपके घर में कोई बीमार होगा उसका भी इलाज मैं करवाऊंगा।

Open in App
ठळक मुद्देनवसारी जिले के खुदवेल और गोलवड गांवों के बीच से आप केजरीवाल का काफिला गुजर रहा थाइस दौरान केजरीवाल को स्थानीय लोगों द्वारा काले झंडे दिखाए गए, लोग उन्हें देख चोर-चोर चिल्लाने लगेकेजरीवाल ने कहा, आप चाहे किसी के नारे लगाएं, वादा है - गुजरात में सरकार बनने के बाद आपके भी बच्चों के लिए मैं स्कूल बनवाऊंगा

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राज्य में जमकर दौरा कर रहे हैं। लेकिन शनिवार को जब केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का काफिला गुजरात की सड़कों पर निकला तो उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा काले झंडे दिखाए गए और इस दौरान लोग उन्हें देख चोर-चोर चिल्लाने लगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने काले झंडे दिखाने वालों को जवाब देते हुए कहा, आप चाहे किसी के नारे लगाएं, मेरा आपसे वादा है - गुजरात में सरकार बनने के बाद आपके भी बच्चों के लिए मैं स्कूल बनवाऊंगा, आपके घर में कोई बीमार होगा उसका भी इलाज मैं करवाऊंगा, आपके भी बच्चों के लिये रोजगार का इंतजाम करूंगा। एक दिन आपका दिल जीत कर आपको पार्टी में शामिल करूंगा।

 

नवसारी जिले के खुदवेल और गोलवड गांवों के बीच से आप नेताओं का काफिला गुजर रहा था। यहां शनिवार को केजरीवाल चुनावी रैली के लिए पहुंचे थे। जिले के चिखली कस्बे स्थित नेशनल क्रिकेट ग्राउंड में रैली को संबोधित किया। 

इससे पहले वडोदरा पहुंचने में उनके स्वागत के दौरान लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए थे। जैसे ही केजरीवाल वडोदरा एयरपोर्ट के एक्जिट गेट से बाहर आए तो जनता की एक भीड़ मोदी-मोदी नारे लगाने लगी। इस अप्रत्याशित घटना को देखकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल थोड़े असहज नजर आए थे, हालांकि बाद में वे मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए थे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीगुजरात विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील