लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: दो लड़कों की गर्मी देख सर्दी में बाबा के छूट रहे पसीने -सीएम योगी पर जयंत चौधरी का पलटवार

By आजाद खान | Updated: February 6, 2022 08:01 IST

UP Election 2022: जयंत चौधरी ने मथुरा में जनता से कहा कि दस फरवरी को हैण्डपंप पर इतने बटन दबाओ कि बाबा को गरमी का एहसास हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देरालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का एक और बयान सामने आया है। उन्होंने सीएम योगी पर पलटवार किया है।किसानों का मुद्दा उठाकर जयंत चौधरी ने जनता से वोट देने की अपील की है।

UP Election 2022:उत्तर प्रदेश में चुनाव माहौल एक दम गर्म है। ऐसे में नेताओं के बयान भी खूब सामने आ रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 मार्च के बाद गर्मी निकाल देने वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा खून गरम है, गरम ही रहेगा। दो लड़कों की गर्मी देख सर्दी में बाबा का पसीना छूट रहा है।’’ बता दें कि सीएम योगी चुनाव प्रचार के दौरान जमकर सपा पर बरस रहे हैं। ऐसे में जयंत चौधरी को कैसे छोड़े, वे उन पर निशाना साध रहे हैं 

हम हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का कर रहे है कार्य-जयंत चौधरी

जयंत शनिवार को मथुरा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में रालोद प्रत्याशी चौधरी प्रीतम सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान रालोद नेता ने कहा, ‘‘हम किसानों और युवा समाज के हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का कार्य कर रहे हैं।’’ 

केंद्र हुआ था किसानों के आगे विवश- बोले जयंत चौधरी

जयंत चौधरी ने आगे कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने किसानों के आंदोलन के आगे विवश होकर झुकने के साथ तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया, लेकिन किसानों की सभी बातें नहीं मानी गईं। सरकार द्वारा किया गया, कोई भी वादा अब तक पूरा नहीं हो सका है।’’ 

किसानों को नहीं मिल रहा है भाव

सौंख कस्बे में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये जयंत ने कहा, ‘‘गन्ना किसानों को अपनी फसलों का भाव नहीं मिल रहा है। सरसों, आलू के किसानों को भी अपनी फसलों के भाव नहीं मिल रहे हैं। 

सरकार सरसों के बजाय पॉमऑयल पर दे रही है ध्यान

इस पर बोलते हुए जयंत चौधरी ने आगे कहा, "सरकार किसानों की सरसों की फसल पर ध्यान न देकर पॉमऑयल पर ध्यान दे रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं बाबा (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) को गुण्डा दिखता हूं। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि सन 1970 में मेरे स्वर्गीय दादा चौधरी चरण सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश में गुण्डा एक्ट बनाया गया था।’’ 

जयंत चौधरी ने जनता से वोट के लिए अपील किया

मामले में जयंत ने पूछा, ‘‘बाबाजी, आपने आज तक कोई कानून बनाया है, तो बताओ।’’ उन्होंने सभा में उपस्थित जनता से आह्वान किया कि दस फरवरी को हैण्डपंप पर इतने बटन दबाओ कि प्रीतम सिंह जीतकर लखनऊ पहुंचे और बाबा को गरमी का एहसास हो जाए। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशजयंत चौधरीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया