लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 19 लोगों को बचाया, लगातार वर्षा से नदियां उफान पर

By भाषा | Updated: August 28, 2020 05:42 IST

जम्मू क्षेत्र में मंगलवार से लगातार हो रही बारिश के बाद सभी प्रमुख नदियां और नाले उफान पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों के अनुसार इन लोगों को तीन अलग-अलग स्थानों से बचाया गया है। इनमें से सात को कठुआ जिले के धलोटी के पास से बचाया गया है।आठ लोगों को पुंछ जिले के गुरसाई क्षेत्र से बचाया गया जो नाले में पानी बढ़ जाने से फंस गए थे।आज शाम कठुआ जिले के धालोटी के पास उज्ह नदी के बीच बने एक द्वीप पर फंसे सात ग्रामीणों को वायुसेना ने बचाया।

जम्मू: सुरक्षा बलों ने जम्मू क्षेत्र के कठुआ और पुंछ जिलों में बृहस्पतिवार को पानी में फंसे 19 लोगों को डूबने से बचाने के लिए तेजी से कार्रवाई की। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही वर्षा से प्रमुख नदी और नालों में पानी बढ़ गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों के अनुसार इन लोगों को तीन अलग-अलग स्थानों से बचाया गया है। इनमें से सात को कठुआ जिले के धलोटी के पास से, आठ को पुंछ जिले के गुरसाई क्षेत्र से बचाया गया जो नाले में पानी बढ़ जाने से फंस गए थे। वहीं चार व्यक्तियों को पुंछ जिले में खानेतार-सालोतरी क्षेत्र में एक द्वीप से बचाया गया।

जम्मू क्षेत्र में मंगलवार से लगातार हो रही बारिश के बाद सभी प्रमुख नदियां और नाले उफान पर हैं। जम्मू में सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि आज शाम कठुआ जिले के धालोटी के पास उज्ह नदी के बीच बने एक द्वीप पर फंसे सात ग्रामीणों को वायुसेना ने बचाया।

उन्होंने कहा कि यह संदेश मिलने के बाद कि सात नागरिक फंस गए है जम्मू में भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर इकाई के एक हेलीकॉप्टर को तुरंत बचाव सेवा में लगाया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने कहा, ‘‘विंग कमांडर मुकुल खरे और स्क्वाड्रन लीडर विनय पदकी हेलीकॉप्टर लेकर शाम करीब 5.15 बजे मौके पर पहुंचे।’’ उन्होंने कहा कि इसके बाद गरुड़ स्पेशल फोर्स के दो कमांडो नीचे उतरे और लोगों को हेलीकाप्टर तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि तीन महिलाओं और इतने ही बच्चों सहित सात लोगों को उज्ह नदी के तट के नजदीक एक गांव में लैंडिंग मैदान तक ले जाया गया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वायुसेना ने तेजी से कार्रवाई की और रात के दौरान जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ने से पहले व्यक्तियों को बचा लिया। अभियान का समन्वय जम्मू एयर बेस पर चीफ आफ आपरेशंस ग्रुप कैप्टन संदीप सिंह द्वारा किया गया।’’

बुधवार शाम में वायुसेना ने राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में एक नदी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया था। बृहस्पतिवार को इससे पहले दिन में अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों की सहायता से एक महिला सहित आठ लोगों को बचाया जो पुंछ जिले के गुरसाई क्षेत्र में एक नाले में पानी बढ़ने से फंस गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि चार और लोगों को पुंछ जिले के खानेतार-सालोतरी क्षेत्र में एक द्वीप से बचाया गया। इन लोगों को पुलिस और एसडीआरएफ की एक संयुक्त टीम द्वारा बचाया गया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?