लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद, राजीव प्रताप रूडी सहित इन नेताओं की हटाई गई सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने संशोधित किया सुरक्षा कवर

By स्वाति सिंह | Updated: July 23, 2019 15:31 IST

इससे पहले सोमवार को खबर थी कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया गया जेड प्लस श्रेणी का ‘ब्लैक कैट’ सुरक्षा कवच केंद्र सरकार द्वारा वापस लिया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय ने लालू प्रसाद यादव, यूपी के मंत्री सुरेश राणा, बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी को सीआरपीएफ सुरक्षा से हटा दिया है।लोजपा सांसद चिराग पासवान का सीआरपीएफ कवर वापस ले लिया गया है

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को नेताओं को प्रदान किए गए सुरक्षा कवर को संशोधित किया है। मंत्रालय ने लालू प्रसाद यादव, यूपी के मंत्री सुरेश राणा, बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी  को केंद्रीय सूची (सीआरपीएफ सुरक्षा) से हटा दिया है। इसके साथ ही लोजपा सांसद चिराग पासवान का सीआरपीएफ कवर वापस ले लिया और सुरक्षा को घटाकर 'वाई' किया गया है।

इससे पहले सोमवार को खबर थी कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया गया जेड प्लस श्रेणी का ‘ब्लैक कैट’ सुरक्षा कवच केंद्र सरकार द्वारा वापस लिया जाएगा। सूत्रों ने सोमवार को यह बताया था कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के तहत सुरक्षा प्राप्त वीआईपी लोगों की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा गृह मंत्रालय द्वारा की गई जिसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष को उपलब्ध कराया गया विशिष्ट राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कवर वापस लेने का फैसला किया गया। हालांकि कि अखिलेश यादव के सुरक्षा कवर हटाने की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

सूत्रों ने बताया कि केंद्र और राज्य (उत्तर प्रदेश) की खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने खतरे के आकलन के आधार पर यह फैसला किया। उन्होंने कहा कि कम से कम दो दर्जन अन्य वीआईपी लोगों की सुरक्षा या तो वापस ली जाएगी या घटाई जाएगी। अधिकारी ने कहा कि आधिकारिक आदेश जल्द ही जारी होगा। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया