लाइव न्यूज़ :

मुंबई में अंबानी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:02 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, दो संदिग्ध यात्रियों के पास थैले होने और उनके द्वारा एंटीलिया का पता पूछे जाने के बाद एक टैक्सी चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अल्टामाउंट रोड पर स्थित 27 मंजिला इमारत एंटीलिया के बाहर पुलिस और अधिक अवरोधक लगा रही है। अधिकारी ने बताया कि टैक्सी चालक दक्षिण मुंबई में किला कोर्ट के पास खड़ा था तभी एक कार आई और उसमें सवार लोगों ने अंबानी के आवास का पता पूछा।

अधिकारी ने टैक्सी चालक के हवाले से बताया कि कार में सवार दोनों यात्री उर्दू में बातचीत कर रहे थे और उनके पास दो थैले थे।

अधिकारी ने बताया कि आजाद मैदान पुलिस टैक्सी चालक का बयान दर्ज कर रही है। साथ ही, पुलिस टैक्सी चालक के दावे का सत्यापन कर रही है। उन्होंने बताया कि एक वरिष्ठ अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में एंटीलिया के बाहर एक संदिग्ध वाहन पाया गया था, जिसमें जिलेटिन की छड़ें (विस्फोटक सामग्री) मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित