लाइव न्यूज़ :

सिकंदराबादः बाइक शोरूम- होटल में आग लगने से 8 की मौत, 13 झुलसे, कइयों ने कूदकर बचाई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2022 08:23 IST

तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना। फायर ब्रिगेड की टीमों ने लॉज से लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन काफी धुएं के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देआग बाइक के शो रूम में लगी थी जिसके बाद रूबी होटल में फैल गया, जहां कम से कम 25 लोग ठहरे हुए थे। पांच लोग अचेत अवस्था में जले हुए मिले जबकि आगे पकड़ने के बाद कुछ लोग छलांग ली।

सिकंदराबादः बीती रात तेलंगाना के सिकंदराबाद के एक होटल में भीषण आग लगने से कम 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। हैदराबाद कमिश्नर सीवी आनंद ने बताया, "आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है। ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्जिंग यूनिट में आग लगी। जिससे ऊपरी फ्लोर में धुंआ हो गया।"

हैदराबाद कमिश्नर ने बताया कि कुछ की होटल के कमरों में जलकर मौत हो गई और अन्य आग से बचने की कोशिश में झुलस गए।प्रारंभिक जांच के अनुसार इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद एक के बाद एक वाहन में विस्फोट हो गए। होटल के कर्मचारियों और मेहमानों ने आग और धुएं को देखा और दमकल विभाग को सूचित किया।

पुलिस ने कहा कि रात करीब नौ बजे इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में आग लगी और कुछ ही समय में आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। जल्द ही आग और धुआं शोरूम के ऊपर स्थित रूबी होटल में फैल गया, जहां कम से कम 25 लोग ठहरे हुए थे। 

पुलिस ने बताया कि “शोरूम से निकलने वाले घने धुएं के कारण, होटल के शोरूम में रहने वालों में से कई का दम घुट गया और वे बेहोश हो गए। उनमें से कम से कम पांच लोग अचेत अवस्था में जले हुए थे और कुछ अन्य जिन्हें आग पकड़ लिया, वे होटल के कमरों से बाहर कूद गए।'' घायलों को तुरंत गांधी अस्पताल ले जाया गया और उनमें से दो ने दम तोड़ दिया। कम से कम चार अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां पुलिस की रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। दमकल अधिकारी मोहन राव ने कहा, "होटल के कमरों में फंसे 10 लोगों को हम बचा सके, जबकि कुछ अन्य ने खुद को बचाने के लिए होटल से छलांग लगा दी।"

तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना। फायर ब्रिगेड की टीमों ने लॉज से लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन काफी धुएं के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई। लॉज से कुछ लोगों को बचा लिया गया। हम जांच कर रहे हैं कि घटना कैसे घटी।

टॅग्स :तेलंगानाअग्निकांडसिकंदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील