लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड टीकाकरण का दूसरा पूर्वाभ्यास आठ जनवरी को

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी उत्तर प्रदेश और हरियाणा को छोड़कर देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सभी जिलों में आठ जनवरी को कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि प्रत्येक जिला दो जनवरी को हुए पूर्वाभ्यास की तरह ही तीन तरह के सत्र स्थलों की पहचान करेगा जिनमें एक सार्वजनिक जनस्वास्थ्य प्रतिष्ठान  (जिला अस्पताल/मेडिकल कॉलेज), निजी स्वास्थ्य प्रतिष्ठान और ग्रामीण या नगरीय पहुंच स्थल शामिल होंगे।

मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में सात जनवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे तथा पूर्वाभ्यास पर उनका मार्गदर्शन करेंगे।

इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश और हरियाणा को छोड़कर टीके का पूर्वाभ्यास आठ जनवरी को भारत के सभी जिलों में होगा। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पांच जनवरी को पहले ही टीकाकरण का पूर्वाभ्यास हो चुका है जबकि हरियाणा कल (बृहस्पतिवार) अपने सभी जिलों में इस काम को करने जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?