लाइव न्यूज़ :

अंडमान और निकोबार में दूसरा व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, पहले वाले पीड़ित के साथ विमान में किया था सफर, 55 लोग थे शामिल

By भाषा | Updated: March 27, 2020 11:27 IST

केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति का पहला मामला बृहस्पतिवार को पाया गया था। पहले संक्रमित व्यक्ति का इलाज जीबी पंत अस्पताल में चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपहला मामला सामने आने के बाद विमान के सभी 55 यात्रियों को पृथक रखा गया। कोविड-19 के लिये नोडल अधिकारी अभिजीत रॉय ने कहा कि उस दिन ड्यूटी पर मौजूद हवाईअड्डे के सभी कर्मियों की भी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराई गई।

पोर्ट ब्लेयर: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 का यह दूसरा मामला है। मुख्य सचिव चेतन सांघी ने बताया कि 24 मार्च को कोलकाता से लौटे एक व्यक्ति में बृहस्पतिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई थी और दूसरे मरीज ने उसी विमान में संक्रमित व्यक्ति के साथ यात्रा की थी।उन्होंने बताया कि दोनों का ही यहां के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहला मामला सामने आने के बाद विमान के सभी 55 यात्रियों को पृथक रखा गया। कोविड-19 के लिये नोडल अधिकारी अभिजीत रॉय ने कहा कि उस दिन ड्यूटी पर मौजूद हवाईअड्डे के सभी कर्मियों की भी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि द्वीपसमूहों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही उन्होंने लोगों से घर पर रहने की अपील भी की। केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति का पहला मामला बृहस्पतिवार को पाया गया था। पहले संक्रमित व्यक्ति का इलाज जीबी पंत अस्पताल में चल रहा है। उसका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि उसकी स्थिति स्थिर है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअंडमान निकोबार द्वीप समूह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअंडमान और निकोबार का नाम बदलकर 'आज़ाद हिंद' किया जाए: के कविता ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी

भारतसमेकित विकास से ही बचाया जा सकता है अंडमान का पर्यावरण

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष