लाइव न्यूज़ :

SEBA Assam HSLC Result 2018: तारीख तय, 25 मई को आएंगे असम बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, यहां करें चेक

By धीरज पाल | Updated: May 23, 2018 20:08 IST

SEBA Assam HSLC Result 2018: प्रत्येक साल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम फरवरी से मार्च के बीच में बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित कराता है। रिजल्ट आसानी से बोर्ड की वेबसाइट,sebaonline.org, www.resultsassam.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

Open in App

प्रत्येक साल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (SEBA)फरवरी से मार्च के बीच में बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित कराता है। इस साल यानी 2018 में असम बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित कराईं गई। वहीं, 12वीं की परीक्षा 23 फरवरी से 22 मार्च तक आयोजित हुईं। ताजा खबरों के मुताबिक असम बोर्ड ने 10वीं के नतीजे की तारीख तय कर दी है। 25 मई को बोर्ड ने नतीजे जारी करने की तरीख तय की है। इस दिन असम बोर्ड के 10वीं कक्षा के छात्र अपने रिजल्ट आसानी से बोर्ड की वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर देख सकते हैं। 

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम SEBA  बोर्ड ने क्लासHSLC/10th  के रिजल्ट की तारीख की घोषणा कुछ दिन पहले ही कर दी थी। बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरे राज्य में 852 एग्जाम सेंटर्स के इंतजाम किए थे। इस साल 10वीं की परीक्षा में 353,533 छात्रों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराए थे। साल 2017 में असम बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित किए गए थे। पिछले साल लगभग 47.94 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

आसानी से देख सकते हैं असम बोर्ड SEBA  Assam HSLC Result 2018 

असम बोर्ड के छात्र कक्षा 10वीं के रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर आसानी से जाकर देख सकते हैं। साइट पर HSLC/ SEBA RESULTS - 2018 के लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद छात्र अपने सही नाम और रोल नंबर दर्ज करें। कुछ देर बाद असम बोर्ड 10वीं के रिजल्ट आपके होम स्क्रीन पर होगा। आप रिजल्ट डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट ले लें। 

असम बोर्ड के बारे में - 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (एसईबीए), कक्षा 10 के छात्रों के लिए हाई स्कूल छोड़ने की परीक्षा (एचएसएलसी) आयोजित करता है। एसईबीए असम में माध्यमिक शिक्षा (कक्षा 10) की प्रणाली को नियंत्रित, पर्यवेक्षण और विकसित करता है। एसईबीए एचएसएलसी परीक्षा 2018 वर्तमान में चल रही है और 16 फरवरी से 8 मार्च, 2018 तक आयोजित की जा रही है।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सएसईबीएऑनलाइन.ओआरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा