लाइव न्यूज़ :

यूपी के देवबंद में तबलीगी जमात प्रचारकों से पहुंच सकता है कोरोना, 500 लोग घेरे में, कश्मीर में बुजुर्ग की मौत से खुलासा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 30, 2020 11:49 IST

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक भारत में पॉजिटिव कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 1071 (942 सक्रिय मामले, 99 डिस्चार्ज और 29 मौतों सहित) हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 75 केस हैं।

देवबंद: देश में 500 ऐसे लोगों पर सरकार निगरानी रखी हुई है, जो पिछले 2 मार्च से 20 मार्च तक मलेशिया और इंडोनेशिया से आने वाले 40  तबलीगी जमात प्रचारकों (इस्लामिक उपदेशकों ) के एक ग्रुप के सम्पर्क में आए थे। कहा जा रहा है कि तबलीगी जमात प्रचारकों की वजह से कोरोना वायरस का खतरा अब मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान देवबंद तक पहुंच सकता है। देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। लेकिन फिर भी देश में कोरोना मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। 

इकोनॉमिक्स टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थय विभाग के अधिकारी द्वारा निगरानी के दायरे में आए लोगों में सबसे ज्यादा देवबंद के छात्र हैं। इनमें से अधिकतर ऐसे परिवार और छात्र हैं जो देवबंद के मशहूर मदरसे में पढ़ते हैं और उसके पास की मोहम्मदी मस्जिद के आसपास रहते हैं। माना जा रहा है कि इस्लामिक उपदेशकों के इस ग्रुप ने 9 मार्च और 11 मार्च के बीच देवबंद की यात्रा की थी। इसी वजह से सरकार यहां पर निगरानी रखे हुए है। 

कश्मीर में बुजुर्ग की मौत हुआ था खुलासा 

तबलीगी जमात प्रचारकों को लेकर यह खुलासा तब हुआ, जब कश्मीर घाटी में 65 साल के एक बुजुर्ग की कोरोना की वजह से मौत हो गई थी। वह बुजुर्ग श्रीनगर में रहते थे। उन्होंने बीते दिनों दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ देशभर के अलग-अलग धार्मिक समारोह में हिस्सा लिया था।

जानें सहारनपुर के कमिश्नर ने ताजा स्थिति पर क्या कहा? 

सहारनपुर के कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि जब मस्जिद को सील कर दिया गया था, 1 किलोमीटर के दायरे में सभी घरों, दुकानों और स्कूलों को लॉक कर दिया गया है।  उन्होंने बताया कि जब से हमें पता चला है कि एक तबलीगी जमात प्रचारकों की बैठकों में हिस्सा लेने से कश्मीर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। तब से हमने एक्शन लिया। हमने 11 लोगों को टेस्ट भी कराया है। जो अभी भी सहारनपुर में एक प्रशासनिक सुविधा में मौजूद हैं और दो सप्ताह तक रहेंगे। सभी प्रारंभिक परीक्षण अब तक नकारात्मक आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं