लाइव न्यूज़ :

लाउडस्पीकर विवाद पर महाराष्ट्र में फंसा पेंच, उद्धव सरकार के सर्वदलीय बैठक से राज ठाकरे ने किया किनारा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 25, 2022 15:40 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने ऐलान किया है कि वो लाउडस्पीकर मसले पर उद्धव सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग नहीं लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव सरकार की सर्वदलीय बैठक में मनसे प्रमुख राज ठाकरे भाग नहीं लेंगे लाउडस्पीकर विवाद के कारण महाराष्ट्र की सियासत में काफी उठापटक मची हुई है राज ठाकरे ने उद्धव सरकार से कहा है कि वो 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को उतरवा दे

मुंबई: लाउडस्पीकर विवाद की पेंच में फंसी महाराष्ट्र की सियासत में आज उस समय एक और ट्विस्ट आ गया, जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने ऐलान कर दिया कि वो लाउडस्पीकर मसले के समाधान के लिए उद्धव सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग नहीं लेंगे।

इस मामले में जानकारी देते हुए मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि वो पार्टी के वरिष्ठ नेता बाला नंदगांवकर और नितिन सरदेसाई के साथ सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

इससे पहले अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की ओर से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' पर हनुमान चालीसा पाठ के मामले में हुई रस्साकशी के कारण सतर्क उद्धव सराकर के गृह मंत्री दिलीप वालसे ने रविवार को लाउडस्पीकर विवाद को सुलझाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की घोषणा की थी।

मालूम हो कि शिवसेना के शासन में लाउडस्पीकर और उससे जुड़े हनुमान चालीसा के पाठ ने उद्धव सरकार की नाक में खासा दम कर रखा है।

मुख्यमंत्री के चचेरे भाई राज ठाकरे ने अपने भाई की सरकार को ऐलानिया चेतावनी दी है कि अगर 3 मई तक सूबे के सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरे को उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सभी मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

राज ने इस मामले में चेतावनी देते हुए कहा था कि मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि हमारे देश में धर्म कानून से ऊपर नहीं है अगर उनके लाउडस्पीकर से किसी को परेशानी होती है तो उन्हें खुद ही इसे उतार देना चाहिए।

ठाकरे ने कहा था, "हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते हैं न ही हम नमाज़ अदा करने का विरोधी हैं। हम बस चाहते हैं कि जो लाउडस्पीकर मस्जिदों पर लगे हैं, वो कानूनी तौर पर पूरे देश में अवैध हैं और उन्हें खुद से इसे हटा देना चाहिए। अगर वो लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करते हैं तो हम भी लाउडस्पीकर का भी इस्तेमाल करेंगे। मनसे के कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

मनसे प्रमुख ने कहा कि 3 मई के बाद देखूंगा कि इस मसले पर क्या करना है। वहीं राज ठाकरे के आक्रामक रूख को देखते हुए महाराष्ट्र के गृह विभाग ने मस्जिदों समेत सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर अदालती आदेशों को लागू करने का फैसला किया था।

राज्य सरकार की ओर से जारी किये गये दिशा-निर्देश के मुताबिक अब किसी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर का प्रयोग करने के लिए पुलिस विभाग से अनुमति लेनी होगी। 

टॅग्स :राज ठाकरेउद्धव ठाकरेशिव सेनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील