लाइव न्यूज़ :

बिहार में अंचलाधिकारी को डांटना मंत्री जी को पड़ा महंगा, जिले के प्रभार से कर दिए गए चलता

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2023 14:35 IST

बिहार में एक अंचलाधिकारी को डांटना मंत्री जी को बेहद भारी पड़ गया। उनका जिला प्रभार किसी अन्य मंत्री को देकर उन्हें चलता कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में एक अंचलाधिकारी को डांटना मंत्री जी को बेहद भारी पड़ गयामंत्री का नाम अशोक चौधरी है और जमुई के अंचलाधिकारी का नाम अरविंद कुमार बताया जा रहा हैदिन में मंत्री जी ने अंचलाधिकारी को डांट पिलाई, उसी रात उन्हें जमुई जिले से चलता कर दिया गया

पटना:बिहार में एक अंचलाधिकारी को डांटना मंत्री जी को बेहद भारी पड़ गया। मंत्री से डांट खाने के बाद अंचलाधिकारी ने ऐसी चाल चली की मंत्री जी को उस जिले के प्रभारी मंत्री पद से हटाते हुए दूसरे जिले में भेज दिया गया है और इसमें कोई लंबा वक्त भी नहीं लगा।

जानकारी के अनुसार दिन में मंत्री जी ने अंचलाधिकारी को डांट पिलाई और रात में मंत्री जी को चलता कर दिया गया। लोग इसे ही अफशरशाही कह रहे हैं। वह भी उस मंत्री की विदाई की गई, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं।

दरअसल, जमुई जिले के प्रभारी मंत्री के नाते भवन निर्माण मंत्री जिले के दौरे पर गए थे। सोमवार को वह लोगों के शिकायत सुन रहे थे। इसी क्रम में उनके पास वहां के अंचलाधिकारी की बड़े पैमाने पर शिकायत सामने आई। इसके बाद प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने वहां के सीओ को जमकर फटकार लगाई। अशोक चौधरी ने सीओ से कहा कि आपके खिलाफ कई शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे काम नहीं चलेगा।

उन्होंने सीओ को बुलाया और डीएम से पूछा कि इन्हीं की शिकायत हैं ना? फिर अशोक चौधरी कहने लगे कि सरकार के पैसे से पेट नहीं भरता? जेल जाना है आपको? कितना दिन हो गया है, जेल जाना चाहते हैं, इतनी शिकायत है आपकी। मंत्री ने सीओ से कहा कि गलतफहमी में मत रहिए, गलत काम करिएगा, प्राथमिकी भी करवाएंगे और गिरफ्तार कराके जेल भी भेजेंगे। जनता को परेशान मत कीजिए। यह लास्ट वॉर्निंग दे रहे हैं।

अशोक चौधरी ने सभी के सामने सीओ अरविंद कुमार की जमकर क्लास लगाई। लेकिन जमुई जिला प्रभारी मंत्री को सीओ से भिड़ना महंगा पड़ गया। इसके बाद रातों रात जमुई जिले का प्रभार उनसे छीन लिया गया। जमुई की जगह उन्हें समस्तीपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। वही, जमुई की बागडोर अब मंत्री श्रवण कुमार को सौंपा गया है।

मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। बता दें कि भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी मंत्रियों में से एक हैं। बावजूद इसके अफसरशाही के आगे वह टिक नहीं पाए। दो-तीन घंटे में ही चलता कर दिए गए।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस