लाइव न्यूज़ :

शीत लहर के बीच यूपी के मेरठ में 1 जनवरी तक सभी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद हुए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2022 07:46 IST

गौरतलब है कि देश के उत्तर और उत्तर पश्चिम के कुछ हिस्सों में सोमवार को कहीं घने और कहीं बहुत घने कोहरे की चादर छायी रही तथा दृश्यता घटने के कारण इन क्षेत्रों में ट्रेनों के आवागमन में भी देरी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के उत्तर और उत्तर पश्चिम के कई हिस्सों में घने और कहीं बहुत घने कोहरे की चादर छायी रही। बरेली में ठंड बढ़ने के बाद रैन बसेरों में लोगों की संख्या बढ़ने लगी है।सोमवार बरेली में दृश्यता घटकर 50 मीटर और नीचे रह गई।

लखनऊः  शीत लहर की स्थिति को देखते हुए मेरठ में 1 जनवरी तक सभी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मेरठ के जिलाधिकारी ने सोमवार शाम आदेश जारी किया। यह फैसला जिले में लगातार बढ़ रही ठंड को लेकर किया गया है। जिले में स्थित स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने प्रशासन को ठंड में बच्चों के आने जाने में हो रही परेशानी से अवगत कराया था जिसके बाद जिलाधिकारी ने ये आदेश जारी किया।

गौरतलब है कि देश के उत्तर और उत्तर पश्चिम के कुछ हिस्सों में सोमवार को कहीं घने और कहीं बहुत घने कोहरे की चादर छायी रही तथा दृश्यता घटने के कारण इन क्षेत्रों में ट्रेनों के आवागमन में भी देरी हुई। कई कस्बों और शहरों में तापमान में गिरावट के साथ क्षेत्र में भीषण शीत लहर चली। दिल्ली में घने कोहरे के कारण कुछ इलाकों में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। चूरू और बरेली में दृश्यता घटकर 50 मीटर और नीचे रह गई।

 बरेली में ठंड बढ़ने के बाद रैन बसेरों में लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। DM शिवकांत द्विवेदी ने कहा, "मैंने बस अड्डे के रैन बसेरा का निरीक्षण किया। यहां सभी सुविधाएं मिल रही हैं। रैन बसेरे में मेडिकल किट भी मौजूद है। बाहर अलाव की सुविधा दी गई है। कई लोग आश्रय ले रहे हैं।"

राजस्थान के कई हिस्सों में शीत लहर जारी रहने के बीच चित्तौड़गढ़ में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य के अनेक इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सोमवार रात न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 2.2 डिग्री, फतेहपुर में 3.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 3.6 डिग्री, अंता में 3.9 डिग्री, सीकर एवं चुरू में पांच डिग्री, करौली एवं अलवर में 5.2 डिग्री तथा नागौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ