लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में बुधवार से खुलेंगे स्कूल एवं कॉलेज

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:20 IST

Open in App

त्रिपुरा सरकार ने बुधवार से अन्य उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों के साथ ही छठी से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए विद्यालयों को खोलने का फैसला किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सरकार ने विद्यालयों एवं अन्य अकादमिक संस्थानों में सामान्य कक्षाओं की बहाली के संबंधित विस्तृत दिशानिर्देशों के साथ दो अलग अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। स्कूली शिक्षा निदेशक चांदनी चंद्रन की ओर से सोमवार को जारी की गयी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘ त्रिपुरा में कोविड जांच संक्रमण दर में गिरावट एवं शिक्षण में हो चुके नुकसान को ध्यान में रखते हुए शिक्षा (स्कूल) विभाग ने 25 अगस्त से छठी से बारहवीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सामान्य कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया है। ’’ सरकारी अधिसूचना के अनुसार सभी विद्यालयों को कक्षाओं में जगह के आधार पर एक या दो पालियों में काम करना होगा। अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि एक सीट के बाद एक सीट खाली रहे । विद्यार्थियों से कोविड -19 नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक एन सी शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि महाविद्यालय, संस्थान एवं विश्वविद्यालय (सामान्य, तकनीकी एवं व्यावसायिक) भी बुधवार से खुलेंगे। संकायों को जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त कक्षाओं का इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार यदि पर्याप्त जगह उपलब्ध न हो या शिक्षकों की कमी हो तो संस्थानों को बैचों के लिए अलग अलग पालियों या अन्य उपयुक्त उपाय करने करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब