लाइव न्यूज़ :

हर मां का बेटा विधायक नहीं होता- AAP के नए विधायक को स्कूल में सम्मानित किए जाने पर बोली स्कूल में झाडू लगाने वाली मां बलदेव कौर

By आजाद खान | Updated: April 6, 2022 15:55 IST

बेटे के उनके ही स्कूल द्वारा सम्मानित करने के बाद बलदेव कौर ने कहा, कहा, "यह बहुत सम्मान की बात है, मैं बहुत खुश हूं की मेरा बेटा विधायक बन गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देलाभ सिंह उगोके के अपनी पुराने स्कूल में मुख्य अतिथि बनकर जाने से पूरे स्कूल में खुशी की लहर है। इन्होंने इसी स्कूल में कई सालों तक पढ़ाई भी की है। इसी स्कूल में उनकी मां झाडू देने का काम भी करती है।

चंडीगढ़:पंजाब विधानसभा चुनाव में बरनाला की आरक्षित हलका भदौड़ सीट से मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले लाभ सिंह उगोके अपनी पुराने स्कूल में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे हैं। उनके बचपन के स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में जाने से पूरे स्कूल में खुशी की लहर है, लेकिन इन सब के बीच उनकी मां जो उसी स्कूल में करीब 25 साल झाडू लगाने का काम करती है, वे ज्यादा खुश है। लाभ सिंह उगोके की मां बलदेव कौर इसी स्कूल में स्वीपर के तौर पर ठेके पर कार्यरत हैं। इस मौके पर उगोके ने अपनी मां के साथ फोटो भी खिंचवाया है।

क्या कहा उगोको की मां ने

बलदेव कौर का बेटा व विधायक लाभ सिंह उगोके जब अपनी मां के स्कूल पहुंचा तो वहां खुशी की लहर थी। लाभ सिंह उगोके ने भी इसी स्कूल में अपनी पढ़ाई की थी जहां उसकी मां 25 साल से झाडू देने का काम कर रही है। अपने ही स्कूल में मुख्य अतिथि के तौर पर जाने से उगोके का भव्य स्वागत हुआ और वे वहां अपनी मां से भी मिले हैं। अपने बेटे को उनके काम की जगह पर मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने से वह काफी खुश है। इस पर उन्होंने कहा, "यह बहुत सम्मान की बात है, मैं बहुत खुश हूं की मेरा बेटा विधायक बन गया है।"

झाडू देने के काम को छोड़ने पर क्या बोलो मां-बेटे

लाभ सिंह उगोके जहां हलका भदौड़ से विधायक हैं, वही उनकी मां एक स्कूल में झाडू देने की काम करती है। उनकी पत्नी कपड़े सिल कर घर चलाती है। जब उगोके से उनकी मां के काम छोड़ने के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे चाहते है कि उनकी मां काम न छोड़े। इस बात से उनकी मां भी सहमत दिखाई दी और उन्होंने भी काम करते रहने की बात कही है। उन्होंने इस मौके पर सरकार तक अपनी बात रखी और कहा कि सरकार को लोगों की शिकायतों पर गौर करना चाहिए। उन्होंने ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने की बात कहते हुए कहा किहर मां का बेटा एक विधायक नहीं होता है। 

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi PartyभारतMLA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया