लाइव न्यूज़ :

स्कूल के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ के आरोप, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 22, 2021 00:42 IST

Open in App

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना जनकपुरी के अन्तर्गत एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने कथित तौर पर स्कूल की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की । पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना जनकपुरी के अन्तर्गत एक स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा ने प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है । उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता के अनुसार प्राधानाचार्य स्कूल के बाद बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने रोक लेता था और घटना उसी दौरान हुई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। छात्रा के पिता ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार को जब उनकी बेटी को स्कूल जाने के लिये उसकी मां तैयार कर रही थी,तो उन्हें बेटी कुछ परेशान सी लगी और पूछने पर उसने मां को सारी बात बताई। छात्रा के पिता और अन्य अभिवावकों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: जनकपुरी में तेज रफ्तार का कहर; कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा; 6 साल की बच्ची की मौत

भारतDelhi: जनकपुरी के आवासीय इलाके में खुलने वाले शराब ठेके के विरोध में उतरी महिलाएं, बोलीं- "घर से निकलना दुश्वार हो जाएगा"

भारतफतेहपुर में 25 अवैध असलहे बरामद, पांच युवक गिरफ्तार

भारतफतेहपर में अवैध असलहा कारखाने का फंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

भारतफतेहपर में मुठभेड़ में तीन गो मांस तस्कर गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप