लाइव न्यूज़ :

लेह में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्कूल बंद, जम्मू कश्मीर में भी बढ़ी रेड जोनों की संख्या

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 18, 2021 20:59 IST

जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान 155 नए मामले सामने आए, जिनमें से श्रीनगर जिले में लगभग दो-तिहाई मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरगिल में अभी भी कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खुले हुए हैं, लेह में स्कूल किए गए बंद।लद्दाख में कोरोना के 71 ताजा मामले सामने आए हैं, जो पिछले दो महीनों में एक दिन में सबसे अधिक है।

जम्मू: लेह में कोरोना मामलों में वृद्धि के साथ ही स्कूलों को फिर से बंद करने का निर्देश सुनाया गया है। हालांकि करगिल में अभी भी स्कूलों के प्रति कोई नया आदेश न आने से कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खुले हुए हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर में रेड जोनों की संख्या बढ़ती जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि लेह जिले के सभी स्कूलों को शनिवार से 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। लद्दाख में कोरोना के 71 ताजा मामले सामने आए हैं, जो पिछले दो महीनों में सबसे अधिक एक दिन की वृद्धि है, जिससे कुल संक्रमण 20,702 हो गया है।

लेह के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि आवासीय विद्यालयों या छात्रावासों से अपने घरों के लिए जाने वाले छात्रों की आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य रूप से की जाए।

आदेश में कहा गया है कि छात्रों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ सात दिनों के लिए होम क्वारांटाइन में रहना होगा। आदेश में आगे कहा गया है कि निर्देशों का कोई भी उल्लंघन डीएम अधिनियम, 2005 की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई को आमंत्रित करेगा।

बता दें कि 30 अगस्त को, करगिल जिला प्रशासन ने घोषणा की थी कि वह 1 सितंबर से कक्षा 6-8 के लिए स्कूलों को फिर से खोलेगा। शहर में शिक्षा प्रणाली को चालू करने की जनता की मांग के बीच यह निर्णय लिया गया। कारगिल के जिलाधिकारी (डीएम) संतोष सुखादेव ने 19 अगस्त को यह आदेश जारी किया था।

 डीएम संतोष सुखादेव ने एक बयान में कहा था कि जिले में कोविड-19 की स्थिति में सुधार को देखते हुए यह आदेश दिया जाता है कि निजी स्कूलों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को 01.09.2021 से कक्षा 6 से 8 तक खोले जाएं। ऐसे में करगिल में स्कूलों के प्रति अभी तक इसी आदेश का ही पालन किया जा रहा है।

इस बीच जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान 155 नए मामले सामने आए, जिनमें से श्रीनगर जिले में लगभग दो-तिहाई मामले सामने आए। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू संभाग से 22 मामले और कश्मीर संभाग से 133 मामले और एक की मौत भी दर्ज हुई है, जबकि 135 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर जिले में 96 नए मामले सामने आए क्योंकि अधिकारियों ने एक अन्य प्रभावित क्षेत्र को सूक्ष्म नियंत्रण क्षेत्र में लिया है। जम्मू-कश्मीर में अब तक 3,27,621 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 3,21,765 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,416 लोगों ने दम तोड़ दिया है। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,440 है, जिनमें से 241 जम्मू संभाग से और 1,199 कश्मीर संभाग से हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा