लाइव न्यूज़ :

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट 2024 की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2023 19:58 IST

प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित होंगी। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद,आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देदो चरणों में आयोजित होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएंपहला चरण 25 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक आयोजित होगाजबकि द्वितीय चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी के बीच होगा

प्रयागराज:यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट 2024 की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित होंगी। पहला चरण 25 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक आयोजित होगा। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद,आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होंगी। जबकि द्वितीय चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी के बीच होगा। 

दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर,वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर आवश्यक जानकारी और परीक्षकों को नियुक्ति की सूचना संबंधित क्षेत्रीय कार्यायलयों से दी जाएगी। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ला ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।

शुचितापूर्ण और पारदर्शी ढंग से प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग और डीवीआर प्रधानाचार्य द्वारा सुरक्षित रखा जाएगा। मांगे जाने पर उसे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों और यूपी बोर्ड को उपलब्ध कराना होगा। 

हाई स्कूल की प्रायोगात्मक परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन यानी प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर संपादित होगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। 

हाई स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा के आधार पर होगा। इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। 

इसके लिए 10 जनवरी 2024 से वेबसाइट www.upmsp.edu.in क्रियाशील हो जाएगी। विद्यालय स्तर पर आयोजित कराई जाने वाली कक्षा 9 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं और कक्षा 10 एवं 12 की प्री बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 13 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 के बीच प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित की जाएगी। 

टॅग्स :यूपी बोर्डउत्तर प्रदेशयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप