लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ला सकती है CJI के खिलाफ महाभियोग, चिंतित SC ने AG से पूछा- क्या ऐसी खबरों पर लगाम संभव?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 20, 2018 12:44 IST

सुप्रीम कोर्ट ने चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग की चर्चा को काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ है, वह काफी परेशान करने वाला है।  

Open in App

नई दिल्ली, 20 अप्रैल:  चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर विपक्षी दलों की बैठक में के दौरान ही सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका एक एनजीओ ने दाखिल की है। जिसमें कहा गया है कि आर्टिकल 121 के तहत जब तक संसद में किसी जज को हटाने का प्रस्ताव नहीं रखा जाता, तब तक सांसद किसी जज के बारे में इस तरह पब्लिक फोरम में नहीं बोल सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग की चर्चा को काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ है, वह काफी परेशान करने वाला है।  

याचिका सुनकर जस्टिस ए के सीकरी और अशोक भूषण समेत एक खंडपीठ ने कहा, "हम सभी इसके बारे में परेशान हैं। इसने एजी की सहायता मांगी कि क्या बहस को रोका जा सकता है या नहीं। हालांकि, अदालत ने मीडिया को गड़बड़ाने का आदेश देने से इनकार कर दिया और कहा कि यह सुनवाई के बिना ऐसा नहीं करेगा। बता दें कि याचिका में कहा गया है, 'सार्वजनिक रूप से चर्चा की वजह से सवालों के घेरे में आया कोई भी जज सुचारू रूप से अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभा सकता है, इस तरह की चर्चा से न्यायपालिका की स्वतंत्रता भी बाधित होती है।' जनहित याचिका (PIL) में मीडिया को महाभियोग के मामले पर रिपोर्टिंग से रोकने की मांग भी की गई है। कोर्ट ने महाभियोग को लेकर हो रही मीडिया रिपोर्टिंग पर बैन की मांग पर अटॉनी जनरल से राय मांगी है। 

यह भी पढ़ें- जज लोया केस: राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- बीजेपी वाले जानते हैं अमित शाह की सच्चाई

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने बैठक बुलाई है। यह बैठक कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के कमरे में ये बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस सहित 14 दलों के शामिल होने की संभावना है। राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद के कमरे में यह बैठक होने वाली है। इस बैठक में जज लोया की मौत को लेकर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट की ओर से खारिज किए जाने के बाद के हालत पर चर्चा होगी। 

सुत्रों के मुताबिक इस बैठक में न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की पूरी संभावना है। विपक्ष की कोशिश की है इस मुद्दे पर ज्यादा से ज्यादा दलों के बीच सहमति बनाई जा सके। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर