लाइव न्यूज़ :

'केरल लव जेहाद' मामला: सुप्रीम कोर्ट ने हादिया के विवाह को किया बहाल

By IANS | Updated: March 9, 2018 00:09 IST

इससे पहले केरल उच्च न्यायालय ने शाफिन जहां के विवाह को आमन्य करार दिया था।

Open in App

नई दिल्ली, 8 मार्च: सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को केरल उच्च न्यायालय के फैसले को रद्द करते हुए हादिया और शाफिन जहां के विवादास्पद विवाह को बहाल कर दिया। इससे पहले केरल उच्च न्यायालय ने दंपति के विवाह को आमन्य करार दिया था। हादिया पूर्व में एक हिंदू थी। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम खानविलकर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा, "हादिया उर्फ अखीला अशोकन को कानून के तहत अपनी आगे की जिंदगी जीने की आजादी है।"

अदालत ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी इस मामले में आपराधिक पहलुओं की जांच जारी रख सकती है। अदालत ने कहा, "हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि एनआईए द्वारा आपराधिकता के संबंध में चल रही जांच कानून के मुताबिक जारी रहेगी।" लंच के बाद एक संक्षिप्त आदेश की घोषणा करते हुए प्रधान न्यायाधीश मिश्रा ने कहा कि दोनों के बीच विवाह को उच्च न्यायालय द्वारा रद्द नहीं किया जाना चाहिए था। न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर विवाह को रद्द कर दिया था। 

प्रधान न्यायाधीश मिश्रा ने कहा, "हमारा मानना है कि उच्च न्यायालय को शाफीन जहां और हादिया उर्फ अखीला अशोकन के विवाह को रद्द नहीं करना चाहिए था।" अदालत ने संदर्भ भी दिया कि 27 नवंबर को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष निजी तौर पर पेश हुई हादिया ने शाफीन जहां के साथ अपनी शादी को स्वीकारा था। शाफीन जहां ने ही उच्च न्यायालय के शादी रद्द करने के आदेश को चुनौती दी थी।  

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना