लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिया नोटिस, महिलाओं के यौन शोषण कानून पर नहीं है किसी का ध्यान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 4, 2018 16:08 IST

यह एक्ट महिलाओं का कार्यस्‍थल पर यौन उत्पीड़न व मौलिक अधिकारों की पुष्टि करता है।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन शोषण कानून पर ठीक से ध्यान ना देने को लेकर सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक महिला के याचिका के बाद यह कदम उठाया गया। याचिका में महिला ने अपने कार्यस्‍थल पर होने वाली छेड़छाड़ के बारे में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस भी इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही थी। इसलिए महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

क्या है कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम, 2013 

यह कानून कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम, 2013 के तहत किया गया है। इसमें कार्यस्‍थल पर महिलाओं को जबरदस्ती परेशान करना, उनके साथ अश्‍लील बातें करना और छेड़ना, शरीर को छूने का कोशिश करना, गंदे इशारे करना आदि जैसे काम यौन उत्‍पीड़न मामले में आते हैं। 

यह एक्ट महिलाओं के समानता और मौलिक अधिकारों की पुष्टि करता है इसके तहत उन्‍हें पूरी गरिमा और अधिकार के साथ समाज में रहने, किसी व्‍यापार या कार्य को करने की आजादी है जिसमें भारतीय संविधान के अनुच्‍छेद 19(1)(छ) अंतर्गत दिए किए गए नियम के अनुसार, कार्यस्‍थल का वातावरण पूरी तरह सुरक्षित और यौन शोषण रहित होना भी शामिल है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण