लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: अयोग्य विधायकों की याचिका पर सुनवाई के लिये सुप्रीम कोर्ट तैयार, उपचुनाव को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस जारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 23, 2019 14:16 IST

निर्वाचन आयोग ने न्यायालय से कहा है कि 17 विधायकों को अयोग्य ठहराने का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का आदेश उन्हें कर्नाटक में उपचुनाव लड़ने के उनके अधिकार से वंचित नहीं कर सकता ।

Open in App
ठळक मुद्देइन सभी 17 विधायकों को कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने संविधान की 10वीं अनुसूची (दल-बदल कानून) के तहत अयोग्य करार दिया था।मामले में अंतरिम राहत की मांग करने वाले कर्नाटक के आयोग्य विधायकों की याचिका पर 25 सितंबर को सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि 17 अयोग्य ठहराए गए विधायकों को आने वाले उपचुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए। राज्य में 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। विधायकों की याचिका के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। कोर्ट इस मामले पर अगली सुनवाई 25 सितंबर को करेगा। न्यायमूर्ति एन वी रमण की अगुवाई वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि वह अयोग्य विधायकों की याचिका पर 25 सितंबर को सुनवाई करेगी। इस याचिका में अयोग्य विधायकों ने उपचुनाव लड़ने के लिए अंतरिम राहत की मांग की है।

अयोग्य विधायकों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पीठ से कहा कि विधायकों को अयोग्य ठहराने के तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के आदेश के अनुसार ये लोग इस विधानसभा के शेष कार्यकाल में चुनाव नहीं लड़ सकते, यह कार्यकाल 2023 को समाप्त होगा। इस मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि उन्हें ‘सकारात्मक’ फैसला आने की उम्मीद है। 

निर्वाचन आयोग ने न्यायालय से कहा कि कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए। निर्वाचन आयोग ने न्यायालय से कहा है कि 17 विधायकों को अयोग्य ठहराने का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का आदेश उन्हें कर्नाटक में उपचुनाव लड़ने के उनके अधिकार से वंचित नहीं कर सकता ।

इन सभी 17 विधायकों को कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने संविधान की 10वीं अनुसूची (दल-बदल कानून) के तहत अयोग्य करार दिया था। दरअसल, उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है, और अगर ऐसे में शीर्ष अदालत उससे पहले विधायकों को राहत नहीं देती है तो उनका राजनीतिक करियर दांव पर लग जाएगा।

कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को आर. शंकर और एस टी सोमशेखर सहित अयोग्य करार दिए गए कुछ विधायकों से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि बोम्मई ने विधायकों को शाह और येदियुरप्पा की मुलाकात के बारे में बताया और आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ है।

टॅग्स :कर्नाटकसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया