लाइव न्यूज़ :

अर्णब की याचिका पर फैसला सुरक्षित, SC ने अगले आदेश तक गिरफ्तारी पर लगाई रोक, आगे भी मिलती रहेगी सुरक्षा

By गुणातीत ओझा | Updated: May 11, 2020 15:47 IST

अर्णब गोस्वामी को आगे भी सुरक्षा मिलती रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ पत्रकार को दी गई सुरक्षा कि अवधि आगे बढ़ा दी है। कोर्ट ने अर्णब की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्णब गोस्वामी को आगे भी सुरक्षा मिलती रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ पत्रकार को दी गई सुरक्षा कि अवधि आगे बढ़ा दी है।कोर्ट ने अर्णब की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अर्णब ने सुप्रीम कोर्ट में 24 अप्रैल को अपनी सुरक्षा के संबंध में याचिका दायर की थी।

नई दिल्ली। अर्णब गोस्वामी को आगे भी सुरक्षा मिलती रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ पत्रकार को दी गई सुरक्षा कि अवधि आगे बढ़ा दी है। कोर्ट ने अर्णब की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अर्णब ने सुप्रीम कोर्ट में 24 अप्रैल को अपनी सुरक्षा के संबंध में याचिका दायर की थी। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि फैसला आने तक अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी रहेगी। बेंच ने कहा कि वो एक दो-दिन में इस मामले पर फैसला सुनाया जाएगा।

वरिष्ठ टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को सुनवाई की। कोर्ट में अर्णब की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने पक्ष रखा। वहीं महाराष्ट्र सरकार की ओर से कपिल सिब्बल ने अपना पक्ष रखा। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही थी। महाराष्ट्र सरकार ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि अर्णब को दी गई राहत वापस ले ली जाए। राज्य सरकार का आरोप है कि अर्णब सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, अपने टीवी शो में जांच अधिकारियों को धमका रहे हैं।

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्णब गोस्वामी पर महाराष्ट्र सरकार की ओर से एक नया मामला दर्ज कराया गया है। अर्णब पर आरोप है कि उन्होंने 14-15 अप्रैल को अपने चैनल पर टेलीकास्ट शो के दौरान जांच अधिकारियों को धमकी दी है। वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ तहरीर मिलने पर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 मई को उनपर मुकदमा दर्ज किया था। मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को रद्द करने के लिए भी अर्णब ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

उल्लेखनीय है महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुंबई के पुलिस उपायुक्त ने कोर्ट को बताया था कि अर्णब अपनी स्थिति का लाभ उठाते हुए पुलिस को धौंस में ले रहे हैं। वे अपने कार्यक्रमों के जरिए पुलिस को दबाव में लेने का प्रयास कर रहे हैं। पालघर में दो साधुओं समेत तीन लोगों की हत्या के मामले में एक टीवी कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अर्णब ने टिप्पणी की थी। टीबी पर बहस करते अर्णब गोस्‍वामी ने पूछा था कि इस हत्याकांड पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस घटना पर चुप क्यों हैं। इससे नाराज कांग्रेसियों ने देश भर में सौ से ज्यादा एफआइआर दर्ज करा दी थीं।

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीसुप्रीम कोर्टसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील