लाइव न्यूज़ :

कोलेजियम ने आठ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिसों की नियुक्ति और पांच में तबादले की सिफारिश की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2021 14:34 IST

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड सिफारिशों में देश के चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली कोलेजियम ने कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश बिंदल की इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव की कोलकाता के चीफ जस्टिस के पद पर पदोन्नति की सिफाऱिश की है.

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने हाईकोर्टों के 17 जजों के तबादलों की सिफारिश की भी है.त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अकील कुरैशी का राजस्थान हाईकोर्ट में तबादला कर दिया गया है.

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट के पांच चीफ जस्टिसों और हाईकोर्टों के 17 जजों के तबादलों के साथ हाईकोर्टों के आठ चीफ जस्टिसों की नियुक्ति की सिफारिश की है.

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड सिफारिशों में देश के चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली कोलेजियम ने कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश बिंदल की इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव की कोलकाता के चीफ जस्टिस के पद पर पदोन्नति की सिफाऱिश की है.

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट जस्टिस ऋतुराज अवस्थी की कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर पदोन्नति की सिफारिश की गई है.

इसके साथ ही कोलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस रंजीत वी. मोरे की मेघालय हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद पर पदोन्नति की सिफारिश की है.

कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार की गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जबकि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस आरवी मनीमथ की मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद पर पदोन्नति की सिफारिश की है.

वहीं, जिन पांच चीफ जस्टिसों के तबादले की सिफारिश की गई है उसमें जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी को आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़, जस्टिस मोहम्मद रफीक को मध्य प्रदेश से हिमाचल प्रदेश, जस्टिस अकील कुरैशी की त्रिपुरा से राजस्थान, जस्टिस इंद्रजीत महंती की राजस्थान से त्रिपुरा और जस्टिस बिश्वनाथ सोमद्दर की मेघालय से सिक्किम शामिल हैं.

टॅग्स :हाई कोर्टसुप्रीम कोर्टएन वेंकट रमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील