लाइव न्यूज़ :

स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए जारी की जरूरी सूचना, 30 जून तक करा लें ये काम नहीं तो सेवाएं होंगी बाधित

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 6, 2021 15:39 IST

एसबीआई ने अपने ग्राहको को एक नोटिस जारी कर आधार से पैन कार्ड को 30 जून तक लिंक कराने को कहा है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो बैंकिंग सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई ने ग्राहकों के लिए जारी किया नोटिस , 30 जून तक आधार-पैन कर ले लिंकअगर समय सीमा के अंदर पैन को आधार से लिंक नहीं किया गया तो बैंकिंग सुविधाएं होंगी प्रभावितखाताधारक लिंक www.incometaxindiaefilling.gov.in पर जाकर अपने पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं

दिल्ली:  देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए नोटिस जारी किया है । बैंक ने अपने खाता धारकों को इस महीने के अंत यानी 30 जून तक पैन-आधार कार्ड को लिंक करने के लिए सूचित किया है । एसबीआई ने अधिसूचित किया कि अगर मानदंड का पालन नहीं किया जाता है तो सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं ।

एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा की । बैंक अधिकारियों ने अपने ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचने और निर्बाध बैंकिंग सेवाओं का आनंद लेने के लिए अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने को कहा है । नोटिस के साथ एक ग्राफिक संदेश भी शेयर किया गया था, जो यह बताता है कि पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य क्यों है। 

क्या होता है पैन कार्ड

10 अंको वाली स्थायी खाता संख्या  एक अद्वितीय अल्फान्यूमैरिक संख्या है, जो आयकर विभाग द्वारा जारी की जाती है। यह एक महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज है जो व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा कर चोरी को रोकने के लिए जारी किया जाता है क्योंकि यह किसी विशेष व्यक्ति या संस्था द्वारा किए गए  सभी वित्तीय लेनदेन को जोड़ता है पैन कार्ड के माध्यम से आयकर विभाग को कर उद्देश्यों के लिए सभी प्रमुख लेनदेन का विस्तृत रिकॉर्ड मिलता है। 

ऐसे करें आधार-पैन लिंक

बैंक ने अपने ग्राहको को सूचित किया है कि यदि वह अपने पैन को आधार से जोड़ने में विफल रहते हैं तो बैंकिंग सुविधाएं प्रभावित हो सकती है । अधिकारियों ने वेबसाइट का लिंक www.incometaxindiaefilling.gov.in  भी साझा किया है, जहां से खाताधारक आसानी से दस्तावेज को ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं ।

दस्तावेज को आसान चरणों का पालन करके लिंक किया जा सकता है । लिंक पर क्लिक करने के बाद खाताधारकों को बस बाए तरफ  क्लिक कर अपना विवरण भरना होगा । आधार पैन को जोड़ने की अंतिम तिथि 30 जून है । इससे पहले 31 मार्च को आखिरी तारीख तय की गई थी। हालांकि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने समय सीमा 3 महीने बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया था।

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियापैन कार्डआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबार1 अप्रैल, 2026 से PAN कार्ड आवेदन के नियमों में बदलाव, यहां जानें करदाताओं के लिए नए पैन नियम

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत