लाइव न्यूज़ :

भारत में तेल क्षेत्र में निवेश करेगा सऊदी अरब

By संतोष ठाकुर | Updated: July 25, 2019 22:54 IST

पेट्रोलियम और गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि तेल उत्पादन और उसकी महंगाई का सीधा और विपरीत असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्व बाज़ार में तेल और गैस की ख़रीद और बिक्री के मुद्दों पर बदलते हालात पर चिंता ज़ाहिर की। धर्मेंद्र प्रधान ने आशंका जताई कि इन कारणों से तेल और गैस के दाम भी बढ़ सकते हैं।

पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में सऊदी अरब के उर्जा, उद्योग और खनिज संसाधन मंत्री ख़ालिद अल-फ़लीह के साथ दोनों देशों की उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में दोनों देशों के मंत्रियों ने भारत और सऊदी अरब के बीच हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर ज़ोर दिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सऊदी अरब के मंत्री और सऊदी अरैमको कम्पनी के चेयरमैन ख़ालिद अल फ़लीह से मुलाक़ात में दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की ज़रूरत बताई, जबकि सऊदी मंत्री अल फ़लीह ने हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र में विस्तार को और तेज़ी से बढ़ाने की सम्भावनाएँ तलाशने की आवश्यकता बताई।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्व बाज़ार में तेल और गैस की ख़रीद और बिक्री के मुद्दों पर बदलते हालात पर चिंता ज़ाहिर की। धर्मेंद्र प्रधान ने तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक के उत्पादन घटाने और ईरान से अमेरिका की तनातनी की वजह से होरमूज की खाड़ी में तेल और गैस के टैंकरों की आवाजाही पर असर पड़ने पर चिंता जताई। धर्मेंद्र प्रधान ने आशंका जताई कि इन कारणों से तेल और गैस के दाम भी बढ़ सकते हैं।

पेट्रोलियम और गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि तेल उत्पादन और उसकी महंगाई का सीधा और विपरीत असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। सऊदी मंत्री से मुलाक़ात में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कच्चे तेल के दामों को ज़िम्मेदारी से तय किया जाना चाहिए वरना तेल उत्पादन और ख़पत करने वाले देशों को इसका नुक़सान उठाना पड़ेगा।

प्रधान ने भारत और सऊदी अरब के बीच लंबी अवधि के लिए उर्जा क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने की बात कही और सऊदी अरब की सरकारी कंपनी अरैमको को भारत के पेट्रोलियम रिज़र्व से जुड़े कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया। इस मौक़े पर दोनों देशों के मंत्रियों ने वेस्ट कोस्ट रिफ़ाइनरी के साथ भारत में तेल और गैस के क्षेत्र में सऊदी अरब के निवेश पर भी चर्चा की।

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया