लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उमर अब्दुल्ला को बताया 'नौसिखिया नेता', कहा- मेरे पास तुम्हारी तरह रुपया नहीं है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2019 13:41 IST

सत्यपाल मलिक ने आगे कहा, "ना मेरे पास बाप-दादा का नाम है और ना तुम्हारी तरह रुपया. मैं डेढ़ कमरे के मकान से यहां आया हूँ. मैं आपको गारंटी करता हूँ कि यहां से जाने के पहले इनका भ्रष्टाचार सबको दिखा के जाऊँगा."

Open in App
ठळक मुद्देसत्यपाल मलिक ने कहा कि उमर अब्दुल्ला एक ऐसे नेता हैं जो हर बात पर ट्वीट करते रहते हैं.सत्यपाल मलिक ने आगे कहा, "ना मेरे पास बाप-दादा का नाम है और ना तुम्हारी तरह रुपया.

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उमर अब्दुल्ला को नौसिखिया नेता बताया है. उन्होंने उनके द्वारा किए गए एक ट्वीट पर समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में तीखी प्रतिक्रिया दी है. 

सत्यपाल मलिक ने कहा कि उमर अब्दुल्ला एक ऐसे नेता हैं जो हर बात पर ट्वीट करते रहते हैं. उनके ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने के बाद आप खुद ही समझ जायेंगे कि वो एक नौसिखिये नेता हैं.  

उन्होंने आगे बातचीत में कहा कि मैं यहां अपनी रेपुटेशन की वजह से हूँ, आप मेरी रेपुटेशन भी देखो और इनकी भी पूछो. पब्लिक से पूछो. मैं दिल्ली से अपनी रेपुटेशन की वजह से यहां आया हूँ और अपनी रेपुटेशन की वजह से यहां से जाऊँगा. 

सत्यपाल मलिक ने आगे कहा, "ना मेरे पास बाप-दादा का नाम है और ना तुम्हारी तरह रुपया. मैं डेढ़ कमरे के मकान से यहां आया हूँ. मैं आपको गारंटी करता हूँ कि यहां से जाने के पहले इनका भ्रष्टाचार सबको दिखा के जाऊँगा." 

इससे पहले लद्दाख के एक कार्यक्रम में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आतंकवादियों से आह्वान किया था कि बेगुनाह लोगों को क्यों मारते हो, उनको मारों जिन्होंने कश्मीर को लूटा है. उनके इसी बयान पर एनसी के नेता उमर अब्दुल्ला ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. 

उन्होंने ट्वीट किया था कि जो आतं​कवादियों को भ्रष्ट कहे जाने वाले नेताओं को मारने के लिए कहता है.

शायद इस व्यक्ति को गैरकानूनी हत्याओं और कठपुतली अदालतों को मंजूरी देने के पहले इन दिनों दिल्ली में अपनी प्रतिष्ठा के बारे में पता लगाना चाहिए.

सत्यपाल मलिक के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी. उन्होंने अपने बचाव में इसे दर्द में दिया गया बयान बताया था.

टॅग्स :सत्यपाल मलिकउमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी