लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: कांबिग के दौरान लापता हुआ जवान, तलाश हुई शुरू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 24, 2018 10:47 IST

यूपी के चित्रकूट में डकैत की तलाश में निकले एसएफ का एक जवान शुक्रवार को जंगल से लापता हो गया। इस बात की खबर मिलते ही चित्रकूट पुलिस में हड़कंप मच गया है।

Open in App

चित्रकूट, 24 जून: यूपी के चित्रकूट में डकैत की तलाश में निकले एसएफ का एक जवान शुक्रवार को जंगल से लापता हो गया। इस बात की खबर मिलते ही चित्रकूट पुलिस में हड़कंप मच गया है। 

खबर के अनुसार जवान को लापता हुए 24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है और अभी तक इसका कोई पता नहीं चल पाया है। शनिवार सुबह से शाम तक महकमे के कई अफसर भी जंगलों की खाक छानते रहे।

 डकैत बबुल कोल इस समय यूपी और एमपी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। इस कर करीब 5 लाख का इनाम भी घोषित है। ऐसे में खबरों की मानें तो जिस रहस्यमयी तरीके से जवान लापता हुआ है इसके पीछे भी डकैत के हाथ का कयास लगाया जा रहा है।

जिले की सीमा से सटे सतना जनपद की बगदरा घाटी चेक पोस्ट पर तैनात एसएफ के चार जवान शनिवार दोपहर बाद दस्यु सरगना और  उसके गैंग के गुर्गों की तलाश में जंगल में निकले थे। उसी समय अक जवान की  जंगल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जवानों के पास पानी खत्म होने पर टीम के तीन अन्य जवान सचिन को जंगल में एक सुरक्षित स्थान पर बैठाकर उसकी राइफल लेकर पानी की तलाश में निकले। 

जब वह वापस आए थे सचिन वहां से गायब था। जिसके बाद जवानों में हडकंप मच गया। खबर मिलते ही जवान की खोजबीन के लिए पुलिस की टीमें जुटी हैं, लेकिन जवान की कोई खोज खबर नहीं है। फिलहाल जवान की तलाश जारी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब