लाइव न्यूज़ :

शशिकला के राजनीति छोड़ देने से जयललिता के सपनों को पूरा करने में मिलेगी मदद: सी टी रवि

By भाषा | Updated: March 4, 2021 19:07 IST

Open in App

चेन्नई, चार मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अन्नाद्रमुक से निष्कासित महासचिव वी के शशिकला के राजनीति छोड़ देने के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि इससे दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के प्रगतिशील एवं समृद्ध तमिलनाडु के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी।

तमिलनाडु मामलों के पार्टी प्रभारी भाजपा महासचिव सी टी रवि ने कहा कि राजनीति छोड़ने का निर्णय शशिकला का पूरी तरह अपना फैसला है । उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी पार्टी उनके फैसले का स्वागत करती है । उनके फैसले से अम्मा के सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। ’’

रवि ने कहा, ‘‘भाजपा का लक्ष्य तमिलनाडु में राजग को मजबूत बनाना और सभी 234 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत के लिए परिश्रम करना है। हमारा बड़ा इरादा द्रमुक को हराना एवं अन्नाद्रमुक की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करना है।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि अन्नाद्रमुक को जयललिता के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सत्ता में लौटना चाहिए ‘‘क्योंकि द्रमुक यदि सत्ता में आएगी तो वह बस अपने परिवार की प्रगति एवं समृद्धि की फिक्र करेगी।’’

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके (अम्मा) के भतीजे टी टी वी दिनाकरण जयललिता के सपने को साकार करने का फैसला करेंगे। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अन्नाद्रमुक राजग गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अम्मा के सपने को पूरा करेगा।

बुधवार को शशिकला ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव